बॉलीवुड सितारे अगर देश में हैं तो अक्सर अपनी पसंदीदा जगह नहीं जा पाते क्योंकि फैंस की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। जिसकी वजह से ये सितारे खाली वक्त में विदेश का रुख करते हैं जहां उन्हें जल्दी कोई पहचानता नहीं और घूमने-फिरने से लेकर शॉपिंग का लुत्फ उठाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ, जब वो विराट कोहली के साथ थीं और उनका इंट्रोडक्शन देना पड़ा।
Video: ऑस्ट्रेलिया के पीएम से मिलीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने ऐसे कराया इंट्रोड्यूस
अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया में हैं। जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चल रहा है। नए साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरीसन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने आवास पर बुलाया और उनसे मुलाकात की। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी पहुंचे थे।
More pics of @AnushkaSharma & @imVkohli at the Australian prime minister's residence today 💕📸 #Virushka pic.twitter.com/KY75Vbtni8
— Anushka Sharma News (@AnushkaNews) January 1, 2019
इस मुलाकात के दौरान जहां विराट और ऑस्ट्रलियाई पीएम एक दूसरे से बातें करते रहें तो वहीं अनुष्का पीएम की पत्नी के साथ बातचीत करती नजर आईं। जीरो का प्रमोशन खत्म करने के बाद अनुष्का टीम इंडिया के साथ ही हैं और वो अक्सर मैच के दौरान स्टेडियम में देखी जा सकती हैं।
अनुष्का की हालिया रिलीज जीरो की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 200 करोड़ में बनी जीरो अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। फिल्म में अनुष्का ने एक वैज्ञानिक का किरदार निभाया है। जीरो देखने के बाद विराट कोहली ने लिखा, 'मैंने जीरो देखी और मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी। मुझे बहुत मजा आया, सबने फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है। अनुष्का शर्मा का काम मुझे बहुत पसंद आया क्योंकि मुझे लगता है कि उनका रोल काफी चैलेंजिंग था और उन्होंने शानदार एक्टिंग की है।'