{"_id":"606daaa58ebc3ec4487ae7b4","slug":"anushka-sharma-lifts-virat-kohli-in-her-arms-fans-says-shaktiman-ultra-pro-max-see-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट को गोद में उठाकर अनुष्का शर्मा ने दिखाए डोले-शोले, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट को गोद में उठाकर अनुष्का शर्मा ने दिखाए डोले-शोले, वीडियो हो रहा वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram
Link Copied
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली न सिर्फ मनोरंजन जगत के बल्कि खेल जगत के भी लोकप्रिय कपल में से एक हैं। दोनों की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग भी है और इनके बीच की केमिस्ट्री पर तो सभी फिदा हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये स्टार कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है। इसी बीच अनुष्का ने एक और वीडियो साझा किया है जो इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का विराट को अपनी गोद में उठाती दिख रही हैं।
2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें अनुष्का और विराट का यह वायरल वीडियो एक पुराने ऐड शूट का है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा विराट को पकड़कर उठाती हैं तो वहीं विराट बोलते हैं - ओ तेरी! वीडियो में अनुष्का ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार करती हैं और उसके बाद अपने बाइसेप्स भी दिखाती हैं। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो खूब प्यार लुटा रहे हैं।
3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जब अनुष्का विराट को पहली बार उठाती हैं तो वह बोलते हैं वापस करो। अनुष्का बोलती हैं कि तुम मेरी मदद मत करना, इस पर वह जवाब देते हैं, नहीं करूंगा प्रॉमिस। अनुष्का विराट को दोबारा उठा लेती हैं। यह मजेदार वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वीडियो के साथ साथ अनुष्का कैप्शन में लिखती हैं क्या मैंने ऐसा किया था। अनुष्का के इस कैप्शन पर लोग मजेदार जवाब दे रहे हैं। कुछ फैंस ने अनुष्का के लिए लिखा, शक्तिमान अल्ट्रा प्रो मैक्स। वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, हां आपने ऐसा किया था। वहीं कुछ यूजर्स तो जोड़ी की तारीफ करते थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। विराट और अनुष्का बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं। इसके अलावा अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। फिल्म को पर्दे पर सफलता नहीं मिली थी और इसके बाद से ही अनुष्का ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था। वहीं अब अपनी बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का फिर से कमबैक के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।