होली पर रिलीज हुई अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। हालांकि फिल्म ने दो दिन में ही बजट का आधा पैसा निकाल लिया है। क्रिटिक्स की तरफ से भी परी को काफी सराहन ामिल रही है। इस बीच अनुष्का शर्मा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद आप अनुष्का को पहचान नहीं पाएंगे।
हाल ही में परी के सेट से अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में अनुष्का को पहचानना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन दिख रहा है। अनुष्का की ऐसी हालत देखकर खुद विराट कोहली भी दंग रह जाएंगे। दरअसल यह तस्वीरें तब की हैं जब अनुष्का परी की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म के लिए वह अपने लुक पर खास ध्यान भी दे रही थीं।
इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में अनुष्का का लुक बहुत खतरनाक है। तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है मानों अनुष्का को किसी तरह का स्किन इन्फेक्शन हो गया हो।फिल्म में अनुष्का को रोल के अनुसार परफेक्ट लुक देने के लिए सबसे ज्यादा काम उनके मेकअप पर किया गया है।
सोशल मीडिया पर अनुष्का के लुक की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें दिखाया गया है कि फिल्म में अनुष्का को मोकअप की मदद से किस कदर ट्रांस्फॉर्म किया गया है। फिल्म 'एनएच 10' और 'फिलौरी' के बाद एक निर्माता के रूप में यह अनुष्का की तीसरी फिल्म है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा की ये पहली फिल्म हैं।