हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) ने 'पेटा पर्सन ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा है।
पीके, जब तक है जान, ऐ दिल है मुश्किल जैसी शानदार फिल्में देने वाली अनुष्का वेजिटेरियन हैं और उन्हें ये पुस्कार कुत्तों को आतिशबाजी से बचाने में मदद और मुंबई में गाड़ी खींचने को मजबूर धोड़ों की वकालत करने के लिए दिया गया।
पशुओं के प्रति अनुष्का की दयालुता को ‘पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ पेटा ने पहचान दी। पेटा के सचिन बांगेरा (सिलेब्रिटी पबिल्क रिलेशंस एसोसिएट डायरेक्टर) ने बयान में कहा, पेटा सभी को शाकाहारी और हेल्दी भोजन करने की सलाह देता है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप क्या खाते हैं। हेल्दी रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं। बांगेरा ने कहा, अनुष्का पौधों से बने खाद्य पदार्थो के सेवन के लिए लाखों प्रशंसकों को प्रेरित कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा को इससे पहले 2015 में 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) ने 'हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015' के खिताब से नवाजा था।