फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट नहीं इन एक्टरों के साथ अनुष्का ने जमकर किया है 'रील रोमांस'

Mon, 01 May 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Written by : आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by : आकांक्षा सिंह Updated Mon, 01 May 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday Special, Actress Sizzling Chemistry With Shah Rukh, Salman, Ranbir & Others
अनुष्का शर्मा बर्थडे
अनुष्का शर्मा आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अनुष्का की फिल्मों की च्वाइस सभी से अलग रही है। मसाला फिल्मों के बाद 'एनएच10' जैसी फिल्म में एक्टिंग और उसे प्रोड्यूस कर अनुष्का ने साबित कर दिया की वह फिल्मों में सिर्फ हीरो का लव इंट्रस्ट बनने नहीं आई हैं। उन्होंने बॉलीवुड के सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। शाहरुख खान और रणबीर कपूर उनके काम के मुरीद हैं। असल जिंदगी में तो अनुष्का की ब्वॉयफ्रेंड विराट संग केमेस्ट्री लाजवाब है ही, एक नजर उनकी रील लाइफ केमेस्ट्री पर...
Anushka Sharma Birthday Special, Actress Sizzling Chemistry With Shah Rukh, Salman, Ranbir & Others
अनुष्का शर्मा बर्थडे
अनुष्का ने 2009 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। उनकी केमेस्ट्री की खूब तारीफ हुई थी और दिग्गज फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा ने भी इस केमेस्ट्री को फिल्म 'जब तक है जान' में भुनाया था। जल्द ही दोनों इम्तियाज अली की फिल्म में फिर एक बार रोमांस करते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें: B'day Spl: अनुष्का शर्मा की 5 फिल्में जिन्होंने किया दर्शकों के दिल पर राज
Anushka Sharma Birthday Special, Actress Sizzling Chemistry With Shah Rukh, Salman, Ranbir & Others
अनुष्का शर्मा बर्थडे
अनुष्का को जितना शाहरुख के साथ पसंद किया जाता है उतना ही रणवीर सिंह संग वह जंचती हैं। 'बैंड बाजा बारात' हो या 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' या 2015 में आई 'दिल धड़कने दो', दोनों के रोमांस पर सिनेमाघरों में खूब सीटियां बजी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday Special, Actress Sizzling Chemistry With Shah Rukh, Salman, Ranbir & Others
अनुष्का शर्मा बर्थडे
अनुष्का और रणबीर की साथ में पहली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' भले ही बॉक्स आफिस पर कोई कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन दोनों की जोड़ी ने अपना कमाल जरूर दिखाया था। पिछले साल आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में दोनों ने बेस्ट फ्रेंड्स बनकर सभी के दिलों पर छा गए थे।

ये भी पढ़ें: 12 साल की अनुष्का पर फिदा हो गया था ये लड़का
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday Special, Actress Sizzling Chemistry With Shah Rukh, Salman, Ranbir & Others
अनुष्का शर्मा बर्थडे
सलमान खान के साथ अनुष्का पहली ही फिल्म में छा गई थीं। सुल्तान को लोगों ने इतना पसंद किया था कि फिल्म ने अपने पहले ही दिन 36 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म में गानों से लेकर कुश्ती के अखाड़े में, दोनों ने अपनी केमेस्ट्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed