{"_id":"60db0c198ebc3ec20120287a","slug":"anushka-sharma-announces-to-sale-her-maternity-clothes-for-charity-sale","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेक पहल: गर्भावस्था के दौरान पहने कपड़े बेचेंगी अनुष्का शर्मा, कम कीमत में आप भी खरीद सकते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेक पहल: गर्भावस्था के दौरान पहने कपड़े बेचेंगी अनुष्का शर्मा, कम कीमत में आप भी खरीद सकते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों अनुष्का अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं।आए दिन वो दिलचस्प तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। हालांकि इस बार वो किसी और कारण से चर्चा में हैं। अनुष्का शर्मा ने जब अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी तो उनके मैटरनिटी वियर्स और लुक खूब सुर्खियों में रहे थे। उनकी सभी कपड़ों की काफी चर्चा हुई थी। अब इन्हें लेकर अनुष्का ने एक बड़ी घोषणा की है।
मैटरनिटी क्लोथ चैरिटी में सेल करेंगी अनुष्का
अनुष्का ने अपने मैटरनिटी वियर्स(गर्भावस्था में पहनने वाले कपड़े) को चैरिटी में सेल करने का फैसला किया है। दरअसल अनुष्का ने मातृ स्वास्थ्य के लिए ये फैसला लिया है। अनुष्का पर्यावरण प्रेमी हैं ये बात तो सभी जानते हैं। उन्हें अक्सर पर्यावरण के लिए समर्थन दिखाते देखा गया है। साथ ही वो लोगों से भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील करती नजर आती हैं। अनुष्का को पर्यावरण के बीच समय गुजारना बहुत पसंद है। अब उन्होंने फैसला किया है कि वो इन कपड़ों को बेचेंगी और इसके बदले उन्हें जो भी रुपये मिलेंगे उसका इस्तेमाल मैटरनल हेल्थ के लिए किया जाएगा।
बबली गर्ल अनुष्का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक सेल के जरिए अपने मैटरनिटी पीस को बेचने की शुरुआत कर रही हैं। इस सेल से जमा होने वाली रकम को अनुष्का स्नेहा नाम की एक फाउंडेशन के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य का समर्थन करेंगी। बता दें कि अनुष्का ने जो पीस साझा किए हैं वो 2.5 लाख लीटर से अधिक पानी बचाने में योगदान देंगे।
एक चैनल से बात करते हुए अनुष्का ने कहा कि उन्हें ऐसा करने का विचार प्रेग्नेंसी के दौरान ही आया था। उन्होंने कहा कि, 'ये एक बहुत ही आसान तरीका है जिससे हम सबका भला होगा। कपड़ों के वापस सर्कुलर फैशन सिस्टम से साझा करते और खरीददारी से पहले पर्यावरण पर हमारा बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं इस नए इनेशिएटिव को लॉन्च करने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं। मैंने अपने सभी मैटरनिटी कपड़ों( गर्भावस्था के दौरान पहने कपड़े) को बेचने का फैसला किया है जिससे मिली रकम को मैटरनल हेल्थ के लिए दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
आगे अनुष्का ने लिखा, 'एक उदाहरण के तौर पर अगर शहरी भारत में सिर्फ 1 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं ने न्यू फैशन मातृत्व कपड़ों का एक पीस खरीदा है तो हम हर साल रुढिवादी रुप से बचत कर सकते हैं जिससे में एक व्यक्ति 200 से अधिक वर्षों में जितना पानी पीता है। ये एक ऐसा तरीका है जिससे हर व्यक्ति का एक छोटा सा कार्य बहुत अंतर ला सकता है'। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इसके बाद अनुष्का फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी में जुट गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।