बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री, एक सफल निर्माता और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। दोनों की जोड़ी फेवरेट कपल्स की लिस्ट में से एक है। वहीं दोनों लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने के लिए भी जाने जाते हैं। मुंबई में दोनों का आलीशान घर है। चलिए आपको दिखाते हैं घर की इनसाइड तस्वीरें ...
2 of 5
विराट-अनुष्का के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली और अनुष्का का आलीशान घर मुंबई के वर्ली में है और उनके अपार्टमेंट का नाम Omkar 1973 है। शादी के बाद 2017 में ये दोनों इस घर में शिफ्ट हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 34 करोड़ है। अनुष्का और विराट का ये घर बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर है।
3 of 5
विराट-अनुष्का के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
विरुष्का के घर की बालकनी बेहद खूबसूरत है। घर की बालकनी से सनसेट का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। अनुष्का कई बार बालकनी में बैठे अपनी तस्वीर साझा कर चुकी हैं। वहीं विराट ने अपने फैंस के लिए सनसेट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।
4 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का को प्रकृति से बहुत प्यार है। उन्होंने अपनी बालकनी में कई पेड़-पौधे लगा रखे हैं। वो खुद भी हर रोज इनकी देखभाल करती हैं। तस्वीर उन्होंने कुछ दिनों पहले साझा की थी और कहा था कि ये उनके दोस्त हैं। विरुष्का का घर बेहद ही खूबसूरत है। जो भी उनके घर मे आता है वह इस घर की सजावट का कायल हो जाता है। इस घर में हर सुख-सुविधा मौजूद है, जिसकी वजह से ये किसी महल से कम नहीं लगता।
5 of 5
विराट-अनुष्का के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
इस घर में चार बेडरुम हैं और प्राइवेट टेरेस है, गार्डेन एरिया है और एक छोटा सा जिम भी है। इस घर के लिविंग रूम में एक बड़ा टीवी लगा हुआ है, जहां अक्सर ये कपल कई फिल्में देखता है। अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने घर के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं, विराट कोहली भी घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।