टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेशक आज पति-पत्नी के रिश्ते में बंधन चुके हों लेकिन इसके अलावा यह दोनों एक-दूसरे के बेहतरीन दोस्त भी हैं। इस बात को यह दोनों कई मौकों पर कबूल कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर इन दोनों ने इसका सबूत दिया फ्रेंडशिप डे पर।
{"_id":"5b68625a4f1c1b54638b6b5e","slug":"anushka-sharma-and-virat-kohli-shared-a-post-on-friendship-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का-विराट की इस तस्वीर को पाकिस्तान से मिला प्यार, फ्रेंडशिप डे पर की थी शेयर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का-विराट की इस तस्वीर को पाकिस्तान से मिला प्यार, फ्रेंडशिप डे पर की थी शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
विराट और अनुष्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
virat and anushka
दरअसल एक तरफ जहां पूरी दुनिया अपने-अपने तरीके से फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट कर रही थी, वहीं दूसरी ओर अनुष्का-विराट भी अपने अंदाज में एक-दूसरे के साथ इस दिन को मना रहे थे। इन दोनों ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर एक फोटो शेयर की है, जो फ्रेंडशिप डे के दिन की है। इस पर फैंस ने भी जबरदस्त प्रक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'विराट कोहली तुम मेरे सपने में देश के प्रधानमंत्री थे।' वहीं पाकिस्तान के एक फैंस ने भी उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त करते हुए लिखा, 'दुनिया का बेस्ट प्लेयर।'
virat and anushka
फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे।' बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इन दोनों ने इस तरह अपनी खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है और विराट के साथ अनुष्का भी वहां मौजूद है। फ्री टाइम में यह दोनों कई बार साथ में क्वालिटी टाइम बिताते देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli
गौरतलब है कि विराट कोहली ने 2 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान एडबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर शतक जड़ने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का के प्रति बड़े ही खास अंदाज में प्यार व्यक्त किया था। कोहली ने अपने गले से वेडिंग रिंग को बाहर निकालकर उसे किस किया और अनुष्का के तरफ इशारा किया था।