{"_id":"5e748b288ebc3e72f126bc2b","slug":"anushka-sharma-and-virat-kohli-share-video-on-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोगों को जागरुक करने के लिए विरुष्का ने की खास पहल, कहा- 'घर में रहें, स्वस्थ रहें'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लोगों को जागरुक करने के लिए विरुष्का ने की खास पहल, कहा- 'घर में रहें, स्वस्थ रहें'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 20 Mar 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli, anushka sharma
- फोटो : social media
Link Copied
कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए पूरा देश एक हो गया है। सरकार के साथ ही फिल्मी सितारे भी लोगों से घर में रहने और सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी ऐसी ही जोड़ी है जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों से घर से बाहर ना निकलने और लोगों से संपर्क से बचने की अपील कर रही है जिससे इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।
2 of 4
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने फैंस के लिए एक संदेश जारी किया है। इस वीडियो में दोनों कहते हैं, 'हम जानते हैं कि हम बहुत ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। इस कोरोना वायरस से बचने का एक ही तरीका है और वह है साथ मिलकर इसके खिलाफ कदम उठाएं। हम अपने और दूसरों की सुरक्षा के लिए घर में ही रहें। आपको भी यह करना चाहिए जिससे इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। चलिए हम अकेले रहकर और लोगों से ना मिलकर इसे अपने और दूसरों के लिए सुरक्षित बनाते हैं। घर में रहें, स्वस्थ रहें।'
गौरतलब है कि तमाम क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां लगातार लोगों को जागरुक कर रही हैं। वह अपने वीडियो के जरिए उनसे लगातार संपर्क में हैं। वह किस तरह घर में रहकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित कर रहे हैं इसके तमाम उदाहरण पेश कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील किए जाने का मायानगरी में पुरजोर तरीके से समर्थन किया जा रहा है।
अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, शबाना आजमी, कपिल शर्मा, करण जौहर, परिणीति चोपड़ा समेत सभी कलाकार इस पहल के सपोर्ट में हैं। वे लोगों से भी इसका पालन करने की गुजारिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते फिल्मों से लेकर टीवी शोज और वेब सीरीज की शूटिंग पहले ही रोक दी गई है। पूरे फिल्म जगत में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।