अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्दी ही किरकारियां गूंजने वाली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लिखा- 'और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।'
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी
पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर थीं। दरअसल अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि अब अभिनेत्री ने खुद ही इसकी घोषणा कर दी है।
अनुष्का के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई हैं। इस खुशखबरी को पढ़ते ही फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिए हैं। प्रशंसक और उनके चाहने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आ रहे इस नन्हे मेहमान को लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/iWANZ4cPdD
याद दिला दें कि हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस विराट से भी सवाल कर रहे थे कि वो कब खुशखबरी देने वाले हैं।
The blessing from God 🙏🏾❤️ pic.twitter.com/xqcmbVIUIr
बात करें अनुष्का शर्मा कि तो आखिरी बार वह शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ भी अहम भूमिका में थीं। एक्टिंग के अलावा अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी।