शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ एक बार फिर फिल्म 'जीरो' के जरिए धूम मचाने को तैयार हैं। पिछली बार यह तिकड़ी फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आई थी। वैसे तो यह बात सभी जानते हैं कि फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इसमें अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ का रोल क्या है?
'डीएनए' में छपी खबर के मुताबिक फिल्म 'जीरो' में कटरीना कैफ एक ऐसी एक्ट्रेस का रोल निभा रही हैं जिसे शराब की लत लगी है। फिल्म में अभय देओल ने उनके ब्वॉयफ्रेंड का किरदार निभाया है। कहानी के मुताबिक अभय देओल कटरीना कैफ से रिश्ता तोड़ लेते हैं।
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में छोटे से रोल (कैमियो) के लिए अभय देओल सिर्फ इसी वजह से राजी हुए क्योंकि इसका निर्देशन और सह-निर्माण आनंद एल राय कर रहे हैं। आनंद एल राय और अभय देओल की सुपरहिट जोड़ी ने फिल्म 'रांझणा' और 'हैप्पी भाग जाएगी' में साथ काम किया है और दोनों के रिश्ते काफी अच्छे हैं।
फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा एक वैज्ञानिक के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में श्रीदेवी का एक गेस्ट-अपीयरेंस भी होगा। इस फिल्म के लिए उन्होंने शूटिंग पिछले साल की थी। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इसकी को-प्रोड्यूजर हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
5 of 5
जीरो शाहरुख खान
- फोटो : SOCIAL MEDIA
गौरतलब है कि अप्रैल में फिल्म 'जीरो' की शूटिंग खत्म हो जाएगी। इसके बाद वह अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' की तैयारियों में बिजी हो जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। इसके अलावा फिल्म 'डॉन-3' को लेकर भी 'किंग खान' की व्यस्तता बढ़ सकती है।