फिल्म 'आदिपुरुष' को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म पर लोग जमकर निशाना साध रहे हैं। फिल्म को देखने के बाद दर्शक इसके संवाद पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। इस बीच फिल्म पर अब सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भावनाएं आहत करने का हक किसी को भी नहीं है।
Adipurush: आदिपुरुष पर बढ़ते विवाद के बीच अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- भावनाएं आहत करने का हक किसी को नहीं
विवाद के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म को लेकर की जा रही हिंसा पर ध्यान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोगों की भावनाएं आहत होती हैं तो वह किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लेखक और निर्देशक फिल्म के कुछ संवादों को बदलने पर भी सहमत हो गए हैं। अनुराग ने खुलासा किया कि वह इसकी देखरेख भी करेंगे। उन्होंने साफ किया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचेगी, कम से कम उनकी निगरानी में तो नहीं।
Flop Films: जबर्दस्त शुरुआत के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं ये फिल्में, लिस्ट देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन
बता दें कि 'आदिपुरुष' को उसके घटिया वीएफएक्स और खराब संवादों के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है। चौतरफा आलोचना झेलने के बाद फिल्म के मेकर्स ने इसके संवाद को बदलने का फैसला किया है। इसको लेकर एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।
Amar Ujala Samvaad 2023: सब जिंदगी जीते हैं, हम जुनून जीते हैं... कैलाश खेर ने यूं बताया जिंदगी का फलसफा
फिल्म की टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "आदिपुरुष को दुनियाभर में जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह सभी उम्र के दर्शकों का दिल जीत रही है। जनता और दर्शकों के इनपुट को महत्व देते हुए टीम ने फिल्म के संवादों में बदलाव करने का फैसला किया है।''
Bollywood Movies: इन फिल्मों और सीन्स को किया गया कॉपी, यूजर्स ने जमकर लगाई स्टार्स से लेकर निर्देशक की क्लास
बता दें कि तमाम विवादों के बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छी कमाई की है। पहले वीकएंड में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 221.10 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस फिल्म ने चौथे दिन महज 20 करोड़ का कारोबार किया है।
Adipurush: आदिपुरुष के संवादों पर 'रामायण के लक्ष्मण' सुनील लहरी ने जताई नाराजगी, कहा- 'बहुत उम्मीद थी पर...'