हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्ममेकर और निर्देशक अनुराग कश्यप की तमाम फिल्म फेस्टिवल्स में घूम चुकी फिल्म ‘केनेडी’ कब रिलीज होगी, इस बारे में इसे बनाने वाली कंपनी जी स्टूडियोज चुप है। इस बीच खबर है कि अनुराग अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। ये फिल्म एक शॉर्ट फिल्म पर आधारित होगी। और, अनुराग कश्यप इसके जरिये एक तीखी सामाजिक टिप्पणी करने के मूड में हैं।
2 of 5
शॉर्ट फिल्म इनकॉग्निटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी फिल्मों में समाज के अनदेखे और अनसुलझे पहलुओं को दिखाने के लिए मशहूर अनुराग कश्यप गैंग्स ऑफ वासेपुर और देव डी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इन दिनों वह शॉर्ट फिल्म इनकॉग्निटो पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। रवि मुप्पा ने ये फिल्म बनाई है। रवि इससे पहले बतौर राइटर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' और मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन' में काम कर चुके हैं।
केबीसी में बेटे अभिषेक की तारीफ सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन
3 of 5
शॉर्ट फिल्म इनकॉग्निटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'इनकॉग्निटो' एक तन्हा मोटेल रिसेप्शनिस्ट की कहानी है। जो अपने मोटेल में आने वाले लड़कियों की हिडेन कैमरा पर ली हुई वीडियोज बेच कर कमाई करता था। लेकिन जब उसे पता चलता है कि कुछ लोग एक छोटी लड़की को बेचने वाले हैं तो उसकी खुद से एक जंग छिड़ जाती है। और, वह उस लड़की को बचाने के मिशन पर लग जाता है। ये कहानी समाज का एक ऐसा हिस्सा दर्शकों की नजरों के सामने लाने की कोशिश कर रही है, जिस पर ध्यान नही दिया जाता है।
4 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस शॉर्ट फिल्म को दुनिया भर में 20 से ज्यादा फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। उसमें ऑस्कर क्वालीफाई पाम स्प्रिंग्स शॉर्टफेस्ट, तिराना और एल ए शॉर्ट्स शामिल हैं। इनकॉग्निटो 2024 ऑस्कर में लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में शामिल है। गैंग्स ऑफ वासेपुर निर्देशक अनुराग कश्यप और रंजन सिंह, इन्वेंशन स्टूडियो के निकोलस वेनस्टॉक और दिव्या डी सूजा के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे।
5 of 5
अनुराग कश्यप और इनकॉग्निटो पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुराग कहते हैं, "इनकॉग्निटो सकी सफलता इस फिल्म में हमारा विश्वास और दृढ़ बनाती है। हम इस कहानी को एक फीचर फिल्म में आगे ले जाने के लिए इन्वेंशन स्टूडियो के साथ साझेदारी करके खुश हैं।"
Shruti Hassan Live In: ओरी की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर हंगामा, क्या इस शख्स संग शादी कर चुकीं श्रुति हसन?