अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'विजय 69' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता अपने अभिनय करियर के शुरुआती सालों के संघर्षों के बारे में खुलकर बात करने से कभी नहीं कतराते। अब हाल ही में, अभिनेता ने किरण राव के साथ अपनी प्रेम कहानी को लेकर खुल कर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
गुड़गांव के एक आश्रम में की थी शादी
लगभग 40 साल से शादीशुदा यह कपल चंडीगढ़ में अपने कॉलेज के दिनों में दोस्त बना था। हालांकि, उन्हें शायद ही पता था कि उनकी दोस्ती सालों बाद रोमांस में बदल जाएगी। अपने-अपने असफल रिश्तों से उबरने के बाद, अनुपम और किरण ने एक-दूसरे की संगति में सुकून पाया और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जैसा कि अनुपम ने बताया उनके खास दिन की शुरुआत गुड़गांव के एक आश्रम में एक साधारण शादी समारोह से हुई थी।
3 of 5
अनुपम खेर और किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kirronkhermp
करियर की शुरुआत में हुआ था प्यार
कर्ली टेल्स से बातचीत में अनुपम खेर ने याद किया, "गुड़गांव में एक आश्रम है, वहीं हमारी शादी हुई। इससे पहले मैं पुणे में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और मैं एक दिन पहले ही शादी के लिए गुड़गांव पहुंच गया था। मैंने उन दिनों एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था।"
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
दस साल तक की थी दोस्ती
अनुपम ने बताया, "हम उससे पहले दस साल तक सबसे अच्छे दोस्त थे... वह शादीशुदा थीं और मुझे एक लड़की ने तीन साल के रिश्ते के बाद छोड़ दिया था और किरण अपनी शादी में मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। कैसे वह दोस्ती प्यार में बदल गई और प्यार शादी में बदल गया, यह एक कहानी है।"
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं अभिनेता
अनुपम और किरण ने 26 अगस्त 1985 को शादी की थी। एक सफल अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ किरण ने अपनी पिछली शादी से बेटे सिकंदर खेर को अपने परिवार में शामिल किया। अनुपम की नई फिल्म विजय 69 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है।
Aryan Khan: 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर', जानिए शाहरुख ने क्यों लिखा फिल्म 'जवान' का ये डॉयलॉग