भजन सिंगर अनूप जलोटा ने एक बार फिर से बिग बॉस और जसलीन मथारू से अपने रिलेशन को लेकर सफाई दी है। उन्होंने पूरे मामले का जिम्मेदार जसलीन के पिता केसर मथारू को बताया है। उन्होंने बताया कि केसर मथारू खुद चाहते थे कि मैं उनकी बेटी के साथ इस शो का हिस्सा बनूं। उनके अनुरोध के बाद ही मैं इस शो का हिस्सा बना।
अनूप जलोटा ने एक इवेंट में बताया कि, बिग ब़ॉस जैसे शो कभी भी वह पसंद नहीं करते हैं। इसके साथ ही वह कभी भी बिग बॉस के घर में नहीं जाना चाहते थे। वह कहते हैं कि, सलमान ने मुझे इस शो का हिस्सा बनने के लिए कहा, इसलिए मैं आ गया। मैं इस शो में अकेले नहीं जाना चाहता था। इसी दौरान मेरी स्टूडेंट जसलीन के पिता केसर मथारू ने मुझसे आकर मुलाकात की।
जसलीन के पिता ने मुझसे रिक्वेस्ट की कि मैं उनकी बेटी के साथ बिग बॉस के घर का हिस्सा बनूं। अनूप जलोटा आगे कहते हैं, जसलीन के पिता से मेरी बहुत अच्छी दोस्ती है। इसी दोस्ती की वजह से मैंने उनकी बात मान ली और बिग बॉस के घर में गया। बिग बॉस का शो एक ऐसा शो है जो बिना मसाले के नहीं चलता है।
अनूप आगे कहते हैं कि मैंने घर में वही किया जो मुझे घर में बिग बॉस ने करने के लिए कहा गया। अनूप ने बताया- जसलीन मेरी गर्लफ्रेंड है यह बात सरासर गलत है। मैंने कभी अपने और उसके रिश्ते को लेकर यह बात कही है। घर से बाहर जाने के बाद मैं अब बहुत खुश हूं। मुझे वैसे भी बिग बॉस, जैसी जगह पर जाने का शौक नहीं रहा। मेरे लिए भजन गायिकी ही सही है।
बता दें कि बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद भी एक बार फिर अनूप जलोटा वीकेंड का वार में जसलीन से मिलने पहुंचे थे। इस बीच सलमान खान ने भी दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर काफी सवाल खड़े किए। अनूप के शो में आते ही उन्हें और जसलीन को एक रूम में बैठाया गया। अनूप ने बताया कि वह शो में बतौर गुरु-शिष्य आए थे, लेकिन जसलीन ने रिश्ते का रूप ही बदल दिया।