फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस 3' में ये बड़ा बदलाव करेंगे सलमान, डायरेक्टर रेमो डीसूजा और प्रोड्यूसर को सुनाया फरमान

Wed, 15 Nov 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 15 Nov 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Another pic from sets of Race 3 out in public, Salman Khan posing with director and producer
आज से ठीक 3 दिन पहले यानी 12 नवम्बर के दिन इंस्टाग्राम-ट्विटर समेत पूरा सोशल मीडिया सलमान मय हो चुका था। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग पूरी करते ही सलमान का 'रेस 3' से नया लुक सामने आया था, जिसमें वह एक हाथ में रिवॉल्वर थामे हुए निशाना साधते नजर आ रहे थे।

 

 

.... and Race3 begins

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

Another pic from sets of Race 3 out in public, Salman Khan posing with director and producer
अब बुधवार को जाने-माने कोरियोग्राफर और फिल्म के डायरेक्टर रेमो डीसूजा ने 'रेस-3' के सेट से एक और तस्वीर शेयर की है। फोटो में सलमान खान, रेमो डीसूजा के साथ फिल्म के प्रोड्यूर रमेश तौरानी नजर आ रहे हैं।
Another pic from sets of Race 3 out in public, Salman Khan posing with director and producer
इसके पहले आई रेस सीरिज की दोनों फिल्मों का डायरेक्शन अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने किया था, लेकिन इस बार डायरेक्शन की कमान रेमो डीसूजा के कंधों पर होगी। इसके पहले रेमो डीसूजा 'एबीसीडी' और 'फालतू' जैसी फिल्मों का सफल निर्देशन कर खुद को कोरियोग्राफर के साथ-साथ फिल्म मेकिंग में भी साबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Another pic from sets of Race 3 out in public, Salman Khan posing with director and producer
सलमान खान भी इस सीजन में सैफ अली खान को रिप्लेस करते नजर आएंगे। सूत्रों की माने तो इस दफा 'रेस' में पहले से ज्यादा 'ह्यूमर' और मनोरंजन का तड़का देखने को मिल सकता है। सलमान ने खुद फिल्म के स्क्रिप्ट राइटरों और प्रोड्यूसर तौरानी को कहानी में हंसी-मजाक का तड़का लगाने कहा है।
विज्ञापन
Another pic from sets of Race 3 out in public, Salman Khan posing with director and producer
फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है, जिसका मुंबई शेड्यूल खत्म होते ही पूरी टीम नए साल में दुबई और अबू धाबी की खूबसूरत लोकेशन में शूट करते नजर आएगी। फिल्म सलमान के अलावा जैकलिन फर्नांडीज, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह, आदित्य पंचोली, पूजा हेगड़े, फ्रेडी दारूवाला के अलावा अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed