{"_id":"5a7ed9ad4f1c1b4e588b7d60","slug":"another-actor-will-join-shahid-next-film-batti-gul-meter-chalu-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद की 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की शूटिंग शुरू, जल्द फिल्म में एंट्री करेगा यह एक्टर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद की 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की शूटिंग शुरू, जल्द फिल्म में एंट्री करेगा यह एक्टर
Sat, 10 Feb 2018 05:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
shahid kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म पद्मावत में अपार सफलता पाने के बाद शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म बत्ती गुल, मीटर चालू की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। फिल्म की शूटिंग का पहला शिड्यूल उत्तराखंड से शुरू हो रहा है। ऐसे में फिल्म मे एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है। इस फिल्म में शाहिद एक वकील का किरदार करने जा रहे हैं।
2 of 4
shahid kapoor
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, फिल्म में शाहिद के अलावा एक एक्टर का और नाम जुड़ गया है। लेकिन अभी इस बात से पर्दा नहीं उठा है कि यह एक्टर कौन है। बताया जा रहा है कि इस एक्टर का फिल्म में एक बड़ा रोल होगा। वहीं, शाहिद ने फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।
3 of 4
CM Trivendra Singh Rawat with Shahid Kapoor
- फोटो : amar ujala
8 फरवरी को शाहिद फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नारायण सिंह कर रहे हैं। नारायण सिंह ने फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
CM Trivendra Singh Rawat with Shahid Kapoor
- फोटो : amar ujala
बता दें कि शाहिद इस फिल्म के लिए गढ़वाली भाषा सीख रहे हैं। बत्ती गुल, मीटर चालू के मुहूर्त शॉट के लिए प्रोड्यूसरों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी निमंत्रण दिया था। क्रिएटिव फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल टिहरी में रखा गया है। इसके अलावा मसूरी और ऋषिकेश में भी फिल्म की शूटिंग होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।