अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी वक्त के साथ-साथ और उलझती जा रही है। अभिनेता की मौत को लगभग दो महीने बीत चुके हैं लेकिन जांच अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। सुशांत के करीबी, उनके परिवार वाले, दोस्त और फैंस लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी उन्हें नहीं भुला पा रही हैं।
सुशांत को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, वीडियो साझा कर लिखी ये बात
अंकिता लोखंडे लगातार सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के संपर्क में बनी हुई हैं। वो सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। हाल ही में अंकिता ने सुशांत की याद में एक भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
एक खूबसूरत वीडियो साझा करते हुए अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कैप्शन में लिखा, 'जादुई व्यक्ति, चौंकाने वाली आत्मा। एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व। तुम हमेशा याद आओगे सुशांत।' इसके साथ ही अंकिता ने महामृत्युंजय मंत्र भी लिखा, 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।'
View this post on Instagram
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर ईडी ने बताया कि अभितेता अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की किश्त भर रहे थे। इस खबर के सामने आते ही अंकिता पर सवाल उठने लगे। इसके बाद अंकिता ने सोशल मीडिया पर कुछ सबूत पेश किए।
अंकिता ने अपनी बैंक स्टेटमेंट की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यहां मैं सभी अटकलों को विराम देती हूं। ये मेरे फ्लैट का रजिस्ट्रेशन है और 1 जनवरी 2019 से 1 मार्च 2020 तक का मेरे बैंक अकाउंट्स की पूरी डिटेल्स। मेरे बैंक अकाउंट से हर महीने फ्लैट की ईएमआई कट जाती है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती'।
कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा, बताया किन राजनीतिक पार्टियों ने ऑफर किया टिकट