80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अनीता राज 13 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। फिल्मों के साथ ही छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी अनीता 58 साल की हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी असल उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। अनीता ने बॉलीवुड में जहां मिथुन और धर्मेन्द्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। वहीं टीवी में अनीता 'छोटी सरदारनी' और अनिल कपूर के शो '24' में नैना सिंघानिया के किरादर में नजर आ चुकी हैं। उनका जन्म 13 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ। अनीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म प्रेम गीत से की थी जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं। अनीता की जिंदगी हमेशा ही लोगों को लिए खुली किताब की तरह रही है। साल 1992 में उन्होंने सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली थी और बेटे के जन्म के बाद इंडस्ट्री से तौबा कर ली। हालांकि, साल 2012 में वो एक बार फिर से लाइमलाइट में आईं लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि उनके पति का महिला से छेड़खानी का केस बना।
जन्मदिन: 80 के दशक की सुपरहिट हीरोइन थीं अनीता राज, 58 की उम्र में भी लगती हैं 30 की
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन