निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर जारी हो चुका है। रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म अगले महीने पहली तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच रणबीर कपूर को लेकर एक खबर यह भी वायरल हो रही है कि वह आने वाले वक्त में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ सकते हैं। दोनों स्टार्स के साथ आने की खबर असल में संदीप रेड्डी वांगा से पूछे गए एक सवाल के बाद तैर रही है।
Ranbir-Prabhas: पर्दे पर साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और प्रभास? निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दिया संकेत
हाल ही में 'एनिमल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के अलावा निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी उपस्थित रहे। इस दौरान संदीप रेड्डी वांगा से पूछा गया कि जैसे 'स्पाईवर्स' और 'कॉपवर्स' बॉलीवुड में नए चलन बन गए हैं, क्या इस तर्ज पर आने वाले वक्त में रणबीर कपूर की 'एनिमल' और प्रभास की 'स्पिरिट' भी एक साथ आ सकती हैं।
रणबीर कपूर ने भी बड़ी उत्सुकता के साथ संदीप से इस सवाल का जवाब जानना चाहा और पूछा कि 'क्या 'एनिमल' और 'स्पिरिट' साथ आ सकते हैं'? इस पर निर्देशक ने जवाब दिया, 'फिलहाल सोचा तो नहीं है, लेकिन अगर ऐसा कुछ होगा तो बताऊंगा'। बता दें कि रणबीर की 'एनिमल' के साथ-साथ प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का निर्देशन भी वही कर रह हैं। इसमें प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे।
Mansoor Trisha Dispute: अदालत पहुंच चकनाचूर हुआ मंसूर अली खान का अहंकार, तृषा कृष्णन से सरेआम मांगी माफी
संदीप रेड्डी वांगा की तरफ से यह तो स्पष्ट कर दिया गया है कि फिलहाल तो दोनों सितारों को साथ लाने की उनकी कोई तैयारी नहीं है। लेकिन, भविष्य में इसकी संभावनाएं जरूर हैं। बात करें 'एनिमल' की तो इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। वे रणबीर के पिता की भूमिका में दिखेंगे। उनके अलावा साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
Ranbir Kapoor: रश्मिका-विजय के अफेयर की खबरों पर रणबीर ने लगाई मुहर? शर्म से लाल हुईं अभिनेत्री
हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया कि उन्हें यह फिल्म बनाने में तीन साल से अधिक समय लगा है। साथ ही उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर के काम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने रणबीर की तुलना कमल हासन और हॉलीवुड स्टार अल पचिनो, रॉबर्ट डी नीरो से की।
Animal का धांसू Trailer हुआ Release, Fans ने दिया ऐसा रिएक्शन l Bobby Deol l Vicky Kaushal