अभिनेता रणबीर कपूर अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' से सफलता की बुलंदियों पर है। एनिमल जहां एक वर्ग के दर्शकों को काफी पसंद आई वहीं एक वर्ग इसे टॉक्सिक और पुरुष प्रधान होने का तमगा दे चुका है। फिल्म अपनी रिलीज होने से पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के निर्माता संदीप रेड्डी वांगा भी अपने बयानों से हेडलाइन्स में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म के सह निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने अपने इंटरव्यू में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जो हैरान करने वाला है।
Corporate Booking Animal: प्रणय रेड्डी का कॉरपोरेट बुकिंग पर बड़ा बयान, एनिमल से पहले आईं फिल्मों को खूब लपेटा
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म एक दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई है। एनिमल अब तक पांच सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर के साल 2023 की अधिकतम कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता पर एक इंटरव्यू में चर्चा करते हुए फिल्म के सह निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म की कमी की पारदर्शिता को लेकर जोर डाला है। फिल्म इंडस्ट्री में कॉरपोरेट बुकिंग के द्वारा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई को बढ़ा चढ़ा के दिखाने के ट्रेंड है। उन्होंने कहा, 'जो नंबर हमने बताया है, वो सटीक है। बॉलीवुड में कॉरपोरेट बुकिंग का ट्रेंड है, जो हमने नहीं किया है। एनिमल ने अभी तक हजार करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है।'
यह भी पढ़ें: Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी तृप्ति डिमरी! 2024 में रिलीज होगी फिल्म
कहा जा रहा है कि प्रणय रेड्डी वांगा का ये बयान, हिंदी सिनेमा के कुछ निर्माता और निर्देशकों के तौर तरीकों का खुलासा करता है जो बॉक्स ऑफिस पर गलत आंकड़े दिखाते हुए अपनी फिल्म की सफलता की झूठी कहानी बुनते हैं। पिछले कुछ समय में काफी जाने माने निर्माता निर्देशक भी अपनी फिल्म को हिट दिखाने के लिए और अधिक कमाई करने के लिए ऐसे अनुचित मार्गों का चयन करते हैं।
हालांकि प्रणय रेड्डी वांगा ने किसी भी निर्माता और निर्देशक का नाम नहीं लिया है। लेकिन इस खुलासे ने हिंदी सिनेमा और बॉक्स ऑफिस के उस हिस्से पर प्रकाश डाला है जो अक्सर अनदेखा कर दिया गया है। इससे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता को बताने में पारदर्शिता स्थापित करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें: Joker 2: टॉड फिलिप्स ने क्रिसमस के मौके पर फैंस को दिया तोहफा, 'जोकर फोली ए ड्यूक्स' के सेट से साझा कीं तस्वीर