फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के लिए परिवार ने बेच दी थी 36 एकड़ जमीन, एनिमल के अभिनेता का बड़ा खुलासा

Tue, 19 Dec 2023 04:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Dec 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga Family Sold 36 acres of Farmland For his Film Revealed Siddhant Karnick
एनिमल, सिद्धांत कार्णिक - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही है। रणबीर कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए अब भी लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए निर्देशक की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन संदीप ने इस कामयाबी को देखने के पहले काफी संघर्ष भरे दिन भी देखे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी पिछली फिल्मों में से एक के लिए जब उन्हें पैसों की कमी हुई थी तब संदीप के परिवार ने 36 एकड़ पैतृक खेत बेच दिया था।


Shah Rukh Khan: राजकुमार हिरानी ने की शाहरुख की दिल खोलकर तारीफ, बताया सबसे जुदा स्टार

Animal Director Sandeep Reddy Vanga Family Sold 36 acres of Farmland For his Film Revealed Siddhant Karnick
सिद्धांत कार्णिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एनिमल में सहायक भूमिका निभाने वाले अभिनेता सिद्धांत कार्णिक ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बार एक फिल्म के निर्माण के दौरान वांगा के पास एक करोड़ 60 लाख रुपये कम थे। तब उनके परिवार ने उनकी फिल्म के लिए अपनी 36 एकड़ की जमीन बेच दी थी। 

Animal Director Sandeep Reddy Vanga Family Sold 36 acres of Farmland For his Film Revealed Siddhant Karnick
सिद्धांत कार्णिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्णिक ने आगे कहा कि वांगा ने असिस्टेंट के तौर पर अपने  करियर की शुरूआत की थी, लेकिन डायरेक्टर के तौर पर उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था, जिसके बाद उन्होंने दोस्तों के साथ एक कंपनी बनाई  लेकिन फिल्मांकन से ठीक एक महीने पहले उनके फाइनेंसर पीछे हट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga Family Sold 36 acres of Farmland For his Film Revealed Siddhant Karnick
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

कार्णिक ने आगे बताया कि उनके भाई प्रणय अमेरिका से आए थे। उन्होंने वहां एक आईटी नौकरी की थी, अपने परिवार को वहीं छोड़ कर वे अपने भाई को फिल्म बनाने में मदद करने के लिए यहां आ गए। वे सभी एक साथ आए, पैसा लगाया और अर्जुन रेड्डी बनाई। यह हिट हो गई। कार्णिक ने आगे कहा कि वांगा की शाहिद कपूर के साथ दूसरी फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की, तीसरी फिल्म रणबीर कपूर के साथ है, जिसने 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। उनकी अगली फिल्म प्रभास के साथ है। इस आदमी की गति देखने लायक है। 

विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga Family Sold 36 acres of Farmland For his Film Revealed Siddhant Karnick
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

उनके अनुसार, उनकी कला को आंकना उचित है, लेकिन ऐसे करियर और ऐसी लाइफ के लिए साहस चाहिए होता है। बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है, जिसने हाल ही में दुनियाभर में 835 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। 
James McCaffrey Death: हॉलीवुड अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का निधन, 65 साल की उम्र में कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed