फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda is all praise for versatile actor Anupam Kher shared experience working with Him

गोविंदा: अनुपम खेर से मिली तारीफ के बाद क्या बोले चीची? दिग्गज एक्टर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया

Fri, 25 Sep 2026 09:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Sep 2026 09:21 AM IST
सार

Govinda Heaps Praise on Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर ने बीते दिनों गोविंदा की तारीफ की थी। अब इस पर गोविंदा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अनुपम खेर संग काम करने का अनुभव साझा किया है।

विज्ञापन
Govinda is all praise for versatile actor Anupam Kher shared experience working with Him
अनुपम खेर-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित अभिनेता गोविंदा हाल ही में अनुपम खेर की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया और अनुपम खेर के शानदार व्यवहार की तारीफ की। बता दें कि गोविंदा का यह रिएक्शन तब आया है, जब हाल ही में अनुपम खेर ने भी उनकी दिल खोलकर तारीफ की। साथ ही निजी जिंदगी को लेकर उन्हें सलाह दी।

विज्ञापन

गोविंदा बोले- खुद कॉल करके बात करते हैं
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा, 'वे (अनुपम खेर) देश के बहुत अच्छे कलाकारों में से एक हैं। जब मैंने उनके साथ काम किया, तो मैंने समझा कि वो कितने सरल, सुलभ और सहज इंसान हैं। वो हमेशा सबके बारे में सोचते हैं। अगर उन्हें लगता है कि शूट के बाद कुछ और बेहतर हो सकता था, तो वो खुद कॉल करके हमसे बात करते हैं'।

गोविंदा और अनुपम खेर की फिल्में
गोविंदा और अनुपम खेर ने 'क्यों की... मैं झूठ नहीं बोलता', 'जोड़ी नंबर 1', 'दीवाना मस्ताना', 'आंटी नंबर 1' और 'एक और एक ग्यारह' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।  बता दें कि अनुपम खेर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा की बहुत तारीफ की थी। यह तारीफ ऐसे समय में की गई है, जब गोविंदा इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा का वर्क फ्रंट
गोविंदा इन दिनों कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके जरिए चीची लंबे अरसे बाद कमबैक कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 की फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था। इसके बाद 2022 की डॉक्यूमेंट्री 'नाम था कन्हैयालाल' में देखा गया था। 

विज्ञापन

Govinda is all praise for versatile actor Anupam Kher shared experience working with Him
गोविंदा, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा पर क्या बोले अनुपम?  
बीते दिनों अनुपम खेर ने भी एक बातचीत में गोविंदा की निजी जिंदगीं के बारे में बात की थी और साथ ही गोविंदा के अभिनय की तारीफ की। फरीदून शहरयार से हुई बातचीत में अनुपम ने कहा, ‘मैं गोविंदा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि वह उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं। अभिनय, नृत्य और अभिनय में कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता।'
आगे अपनी बातचीत में अनुपम खेर ने कहा, ‘आपको अपने निजी जीवन या अपनी आदतों को अपने पूरे जीवन पर हावी नहीं होने देना चाहिए। मुझे उस पर फैसला सुनाने का कोई अधिकार नहीं है। वह अपनी जिंदगी को बेहतर जानता है और वह इससे निपट सकता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed