हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर महिला कलाकारों और पुरुष कलाकारों को उनके काम के लिए बराबर पैसा मिलने की बातचीत होती रहती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की स्थापित हो चुकी अभिनेत्रियां और कुछ वरिष्ठ अभिनेत्रियां भी बातचीत करती हैं कि उन्हें कभी फिल्म के अभिनेता के बराबर पैसा नहीं मिलता जबकि वह काम तो बराबर का ही करती हैं। और, यही मुद्दा अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने टॉक शो पर अभिनेता अनिल कपूर से बातचीत करते हुए उठाया।
2 of 6
अनिल कपूर, करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर ने जब अनिल कपूर से पूछा, 'हॉलीवुड में अक्सर अभिनेता फिल्में छोड़ देते हैं जब उन्हें पता चलता है कि उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्री को उनके बराबर का पैसा नहीं मिल रहा। क्या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी लिंग के आधार पर भेदभाव न करते हुए सभी कलाकारों को बराबर का भुगतान नहीं किया जाना चाहिए? इस पर आपकी क्या राय है?' इस सवाल पर अनिल ने तपाक से जवाब देते हुए कहा, 'आपने तो मुझसे बहुत पैसा लिया है।'
3 of 6
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
इस बातचीत में करीना कपूर कहती हैं कि कुछ अभिनेत्रियां हैं जो हो अब इस प्रथा को धीरे-धीरे बदल रही हैं। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनके साथ अब भी बराबर का व्यवहार नहीं होता। इस पर अनिल कपूर वर्ष 2018 में आई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के दौरान की कुछ बातचीत साझा करते हैं। इस फिल्म को अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर, एकता कपूर, निखिल द्विवेदी और खुद अनिल कपूर ने निर्मित किया है।
4 of 6
अनिल कपूर
- फोटो : Twitter
अनिल कपूर याद करते हुए कहते हैं कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को बनाते हुए अक्सर निर्माताओं की यह शिकायत रही कि करीना कपूर बहुत ज्यादा पैसे मांग रही हैं। अनिल कहते हैं, 'मेरी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी, 'यार यह तो हीरो से भी ज्यादा पैसे मांग रही है।' मैंने बोला, दे दो। लोग मुझे बार-बार फोन करते रहे लेकिन मैंने कहा कि चलो हो गया। पैसे को लेकर जब बातचीत चल रही थी तब लोगों ने मुझे फोन किया तो मैंने साफ कह दिया, बेबो जो मांगेगी, दे दो।'
अनिल कपूर ने तो यहां तक कह दिया कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जिनमें उन्होंने कम पैसे लेकर काम किया। जबकि, फिल्म की अभिनेत्रियों को ज्यादा पैसे मिले। फिर भी उन्हें काम करने में कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। और करीना तो इससे पहले भी अपने बयान में कह चुकी हैं कि उन्हें अपनी फिल्मों के लिए उतनी ही फीस चाहिए जितना अपनी फिल्मों के लिए अक्षय कुमार लेते हैं। फिल्म 'गुड न्यूज' के वक्त एक बहस में करीना ने कहा था कि फिल्म में अगर देखा जाए तो वह खुद ही हीरो हैं। जबकि, पैसे अक्षय कुमार को ज्यादा मिले।