अनिल कपूर 64 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी वो अपनी फिटनेस और झकास अंदाज से अच्छे-अच्छे युवा सितारों को मात देते हैं। अनिल कपूर बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिन्हें देखने के बाद ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि बढ़ते समय के साथ उनकी उम्र घट रही हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि इतनी उम्र में भी अनिल कपूर खुद को चुस्त-दुरुस्त कैसे रखते हैं और 64 साल की उम्र में भी उनके इतना युवा दिखने का क्या राज है। कई तो ऐसे भी हैं जो अनिल कपूर पर कही गई किसी भी बात को मान लेते हैं।
अजब: जवां रहने को सांप का खून पीते हैं अनिल कपूर? यूजर्स बोले- ब्रह्मा जी से मिला है वरदान
प्लास्टिक सर्जन को रखते हैं साथ
अनिल कपूर ने अरबाज खान से बातचीत के दौरान कई ट्रोलर्स को मजेदार जवाब दिए। जो लोग सोशल मीडिया पर ये कहते थे कि अनिल कपूर युवा दिखने के लिए अपने प्लास्टिक सर्जन को साथ रखते हैं और साथ ही वो सांप का खून भी पीते हैं। लोग यहीं पर नहीं रुके। अरबाज ने अनिल कपूर को वो वीडियो भी दिखाया जिसमें एक शख्स ये कहते हुए नजर आ रहा है कि अनिल कपूर को ब्रहम्मा जी का वरदान है।
अनिल कपूर ने कहा मैं बहुत खुशनसीब हूं
लोगों द्वारा ये सवाल पूछे जाने पर अनिल कपूर ने अरबाज खान से कहा ये सवाल वाकई दर्शकों की तरफ से हैं या फिर आपने पैसे देकर लोगों से बुलवाया है। अनिल ने कहा, ‘वो कहावत है देने वाले ने बहुत दिया आंचल में नहीं समाए। मुझे निजी, प्रोफेशनल, आर्थिक रूप से ऊपर वाले ने बहुत कुछ दिया है और यही मदद करता है कि आप कैसे नजर आते हैं। हर किसी की जिंदगी में वो समय आता है जब वो उतार-चढ़ाव से गुजरता है। मैं बहुत खुशनसीब हूं’।
अनिल कपूर ने कहा मुंडन करवा कर आया हूं
इतना ही नहीं अनिल कपूर इस दौरान ये कहते हुए भी नजर आए कि वो शो में आने से पहले मुंडन करवा के आए हैं और उनका ट्रांसप्लांट चल रहा है। जिन्हें भी बाल चाहिए वो आकर ले जाएं। बता दें कि लोग अनिल कपूर को अक्सर उनके बालों के लिए ट्रोल करते हैं। जिसका जवाब अनिल कपूर काफी झककास अंदाज में देते हुए नजर आए।
3 बच्चों के हैं पिता
बता दें कि अनिल कपूर तीन बच्चों रिया कपूर, सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर के पिता है। इसके अलावा वो अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर के भी चाचा हैं। अनिल कपूर अर्जुन कपूर को प्यार से चाचा बुलाते हैं। आगामी फिल्मों की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही 'जुग-जुग जियो' में नजर आने वाले हैं।