बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों में एक्टिंग को लेकर। वहीं अंगद की दमदार एक्टिंग के तो सभी कायल हैं ही लेकिन इस बार अभिनेता एक बड़ा खुलासा किया है कि उनकी एक फिल्म उनके पिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। यहां तक कि अंगद के पिता ने उनसे कह दिया था कि उन्हें इस फिल्म में काम करने की कोई जरूरत नहीं थी।
2 of 5
अंगद बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अंगद बेदी ने बताया कि उनके पिता और रिटायर्ड क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने उन्हें सलाह दी थी कि 'द जोया फैक्टर' जैसी फिल्मों में काम नहीं करनी चाहिए क्योंकि इन फिल्मों में बिल्कुल भी दम नहीं होता। साथ ही अंगद ने बताया कि उनके पिता एक मुखर व्यक्ति हैं और वह उनकी फिल्मों पर अपनी राय स्पष्ट तौर पर देते हैं।
3 of 5
अंगद बेदी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अंगद आगे बताते हैं कि उनके पिता को सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। इसका कारण था कि उनके अनुसार इस फिल्म में बिल्कुल भी दम नहीं था और वो कहते थे कि अंगद को यह फिल्म बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए थी। इसके अलावा अंगद ने बताया कि उनके पिता को फिल्म पिंक और द इंसाइड एज काफी पसंद आई थीं।
4 of 5
अंगद बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि द जोया फैक्टर का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया था। इस फिल्म में अंगद ने रॉबिन रावल की भूमिका निभाई थी जो कि भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होते हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर और दुलकिर सलमान भी अहम भूमिका में नजर आए थे।
5 of 5
अंगद बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अंगद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था। इसके अलावा वह फालतू, पिंक, टाइगर जिंदा है और सूरमा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।