बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वह अंडरकवर कॉप की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को हिट बनाने के लिए आयुष्मान कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वह जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें कई जगहों पर अनेक का प्रचार करते देखा गया। इस बीच अब एक्टर ने स्टैंडअप कॉमेडी के जरिए अपनी फिल्म को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है।
Ayushmann Khurrana: अभिनेता और सिंगर के बाद अब कॉमेडियन बने आयुष्मान खुराना, हर्ष गुजराल संग साझा किया स्टेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान सोमवार को मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल के साथ स्टेज साझा कर लोगों को खूब हंसाते नजर आए। इस वीडियो को खुद आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आयुष्मान स्टीरियोटाइप्स पर अपना एक्ट पेश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी बातों से वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
इस एक्ट में आयुष्मान समाज से जुड़ी चीजों पर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के जरिए बात करते नजर आए। इस दौरान वह अपनी जिदंगी से जुड़े किस्से भी लोगों से साझा करते दिखे। हर्ष गुजराल के साथ आयुष्मान की कॉमिक टाइमिंग लोगों को खूब पसंद आई।
View this post on Instagram
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। अनेक का दमदार ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह पहला मौका नहीं है जब आयुष्मान और अनुभव सिन्हा किसी फिल्म के लिए एक साथ आए हों। इससे पहले भी एक्टर- डायरेक्टर की यह जोड़ी आर्टिकल 15 में कमाल दिखा चुकी है। समाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 65.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।