अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म 'खो गए हम कहां' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म में अनन्या की अदाकारी को काफी पसंद किया जा रहा है। 'खो गए हम कहां' तीन ऐसे दोस्तों की कहानी है, जो सोशल मीडिया की चकाचौंध से निकल कर खुद को खोजना चाहते हैं। अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव अपनी इस फिल्म को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं और साथ ही चर्चा में है अनन्या पांडे का एक बयान जिसमें निशाना सिद्धांत चतुर्वेदी बने हैं?
2 of 5
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'खो गए हम कहां' के प्रमोशन के दौरान हुए एक इंटरव्यू में अनन्या से पूछा गया कि कौन वह पहला इंसान होगा जिसे फोन कर के वह गॉसिप बताएंगी। इसके जवाब में अनन्या ने आदर्श का नाम लिया और कहा, "मुझे लगता है कि मैं आदर्श को कोई भी चीज बता सकती हूं और वह किसी को नहीं कहेंगे।" जिस पर आदर्श ने टिप्पणी करते हुए कहा, "मुझे कभी किसी ने कोई गॉसिप नहीं बताई।"
Jolly Bastian Death: कन्नड़ के अनुभवी स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन का निधन, हार्ट अटैक बना कारण
3 of 5
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या ने अपना जवाब समझाते हुए कहा, "मुझे लगता है, मैं आदर्श पर विश्वास कर सकती हूं। यही बात अर्जुन (फिल्म 'खो गए हम कहां' के डायरेक्टर) को पता हो तो वह उसमें अपनी तरफ से मिर्च मसाला डाल कर दस और लोगों को बाटेंगे।" इस पर अपना बीच बचाव करते हुए फिल्म के निर्देशक अर्जुन वरैन सिंह ने कहा, "मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा, तुम्हें लगता है मैं उसमें अपना मिर्च मसाला मिलाऊंगा।" इस पर अनन्या ने कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसा बहुत बार किया है।
4 of 5
अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंटरव्यू के दौरान ही सिद्धांत के बारे में उनके विचार पूछने पर अनन्या ने कहा, "मैं बता सकती हूं, लेकिन सिड (सिद्धांत) को वह गॉसिप पहले ही पता होगा।" आदर्श ने इस पर कहा, "सिड आपके खिलाफ उसका इस्तेमाल शायद, और शायद नहीं भी, कर सकते हैं।" इस पर अनन्या ने कहा, "मैं सिद्धांत पर भरोसा नहीं कर सकती हूं।"
5 of 5
खो गए हम कहां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या पांडे ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुवात की है। अनन्या कार्तिक आर्यन के साथ 'पति पत्नी और वो', दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'गहराइयां' और आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आ चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्मों में ‘द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी संकरन नायर' है, जिसवह अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ बड़े परदे पर नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक फिल्म निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी के साथ भी कर रही हैं।
Merry Christmas: फिल्म में विजय सेतुपति की भूमिका निभाना चाहते थे सैफ, श्रीराम राघवन ने इस कारण किया इंकार