फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jolly Bastian Death Experienced Kannada stunt master passes away at age 57 heart attack became the reason

Jolly Bastian Death: कन्नड़ के अनुभवी स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन का निधन, हार्ट अटैक बना कारण

Wed, 27 Dec 2023 08:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 27 Dec 2023 08:12 PM IST
सार

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के कारण जॉली ने महज 57 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 

विज्ञापन
Jolly Bastian Death Experienced Kannada stunt master passes away at age 57 heart attack became the reason
जॉली बास्टियन का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं की 900 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके अनुभवी स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन का निधन हो गया है। जॉली ने मंगलवार देर रात बेंगलुरु में अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन के वक्त स्टंट मास्टर 57 वर्ष के थे। दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री, विशेषकर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने जॉली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन

जॉली बास्टियन का काम 

केरल के अलेप्पी में जन्मे जॉली बास्टियन का पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ था। बाइक पर स्टंट करते समय, जॉली बास्टियन को प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और नायक वी. रविचंद्रन ने देखा। यहीं से बास्टियन की किस्मत चमक गई और उन्होंने स्टंट डबल के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। बास्टियन ने रविचंद्रन की ज्यादातर फिल्मों में स्टंट मास्टर के तौर पर काम किया था।

विज्ञापन


Adarsh Gourav Video Interview: 10 साल में बदलने पड़ने 15 घर, दूसरों के नाइकी शूज देख मुझे बाटा पर शर्म आती थी

विज्ञापन
विज्ञापन

टैलेंट के दम पर बने शीर्ष स्टंट मास्टर 

मूल रूप से एक बाइक मैकेनिक, जॉली बास्टियन समय बीतने के साथ अपने टैलेंट के दम पर एक शीर्ष स्टंट मास्टर बन गए। उन्होंने 2009 में फिल्म 'निनागागी कादिरुवे' से निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की। जॉली बास्टियन ने केजीएफ फेम सुपरस्टार यश की 'मास्टरपीस', एक कन्नड़ फिल्म के लिए स्टंट का निर्देशन किया। जॉली बास्टियन ने फिल्म 'भीमा' में भी अहम योगदान दिया था।


Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का हिस्सा बनीं तृप्ति डिमरी? मुकेश भट्ट ने रिपोर्ट पर निकाली भड़ास

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे बास्टियन

कर्नाटक स्टंट डायरेक्टर्स एंड प्रोफेशनल्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, जॉली बास्टियन एक गायक, निर्देशक और निर्माता भी थे। उन्होंने '24 इवेंट्स' नामक एक ऑर्केस्ट्रा समूह भी चलाया था। बास्टियन ने एक श्रीलंकाई फिल्म में भी काम किया था। साहसी स्टंट मास्टर के निधन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। फैंस समेत सितारे भी स्टंट मास्टर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed