बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का शाहरुख खान के परिवार से गहरा संबंध है। दरअसल अनन्या शाहरुख की बेटी सुहाना की बचपन की दोस्त हैं। जब दोनों बेहद छोटी थीं तभी से उनके बीच दोस्ती हो गई थी और ये दोस्ती आज तक बरकरार है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। सिर्फ सुहाना से ही नहीं अनन्या आर्यन और अबराम के साथ भी काफी वक्त बिताती नजर आती हैं। सुहाना भले ही काफी समय से न्यूयॉर्क में हो लेकिन अनन्या संग उनकी दोस्ती अभी भी बहुत गहरी है। जब भी दोनों साथ होती है तो पार्टी करती नजर आ जाती हैं।
खान परिवार से ऐसी है अनन्या की बॉन्डिंग
इतना ही नहीं वो खान परिवार के इतने करीब हैं कि उन्होंने शाहरुख को अपना दूसरा पिता बताया था। एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या अपने विचार साझा कर रही थीं कि दूसरे सितारों को लेकर वो क्या महसूस करती हैं। साथ ही उन्होंने बताया था कि शाहरुख खान संग उनका बॉन्ड कैसा है।
2 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान, अनन्या पांडे
- फोटो : Social Media
अनन्या ने कहा था, 'शाहरुख तो मेरे दूसरे पिता जैसे हैं। वो मेरे बेस्ट फ्रैंड के पिता हैं। हम उनके साथ सारे आईपीएल मैच देखने जाया करते थे। सिर्फ सुहाना और शनाया कपूर ही इंडस्ट्री में मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। हम एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त बिताते हैं और हम एक दूसरे से अपनी सारी बातें भी साझा करते हैं'।
3 of 5
सुहाना खान, अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के प्रमोशन के वक्त सुहाना ने कहा कि, 'हम सब बहुत ही अजीबो गरीब चीज करते हुए बड़े हुए हैं। शाहरुख सर हमेशा हमें प्रोत्साहित करते थे कि हम साथ में तस्वीरें भी खिंचवाते थे। वो हमारा वीडियो बनाते थे और हमें ऐसे दिखाते थे जैसे कि हम सबसे अच्छे कलाकार हैं। वो सबको वीडियो और तस्वीर दिखाकर कहते- देखो इन लोगों ने क्या किया है'।
इन दिनों शाहरुख खान बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले को लेकर चर्चा में है। आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है और अब मंगलवार को उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। वहीं एनसीबी की टीम शाहरुख के घर मन्नत आर्यन से जुड़े कुछ जरूरी कागजात लेने गई और वहां उन्होंने कोई छापेमारी नहीं की।
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे के घर भी एनसीबी की टीम पहुंची और वहां छापेमारी की गई। दरअसल आर्यन खान के केस में अनन्या पांडे का नाम भी एक व्हाट्सएप चैट में सामने आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था इसके अलावा वो 'खाली पीली', 'पति पत्नी और वो' में नजर आ चुकी हैं।