अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और अभिनेत्री अनन्या पांडे एक के बाद एक फिल्में कर रही हैं। हालांकि अनन्या पांडे पर नेपोटिज्म को लेकर सवालों का भी सामना करना पड़ता है। इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया है। नेपोटिज्म पर अनन्या पांडे ने अपनी राय रखी है।
2 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : amar ujala mumbai
अनन्या पांडे ने माना कि स्टार किड्स होने का फायदा मिलता है। इससे वह इंडस्ट्री के लोगों से आसानी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अनन्या मानती हैं कि जाह्नवी कपूर उनकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी हैं। नेपोटिज्म पर अनन्या ने कहा, 'मैं अब भी यह बात मानती हूं कि हमें काफी फायदा है, हम कई लोगों से मिल पाते हैं।'
3 of 5
ananya pandey
- फोटो : social media
अनन्या आगे कहती हैं कि 'हम आसानी से इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क कर पाते हैं। हम उनके बीच ही बड़े हुए हैं। भले ही मुझे मौका मिला है, ऐसे में इसे गंवा नहीं सकती। मैं चाहती हूं मेरे पिता मुझ पर गर्व करें।' अनन्या ने ये बात 'स्टारी नाइट्स जेन वाय' के एक एपिसोड के दौरान की।
4 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
इससे पहले एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर बोलकर अनन्या पांडे काफी ट्रोल हुई थीं। अनन्या ने कहा था कि 'यह सब देखने में काफी अच्छा लगता है कि मुझे सब आसानी से मिल गया। मैं हमेशा से अभिनेत्री बनना चाहती थी। लोग कहते हैं हमें ज्यादा तकलीफ उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। हमें स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन ऐसा नही है। हां मैं भागयशाली हूं कि मैं चंकी पांडे की बेटी हूं। मेरे पिता ने कभी धर्मा फिल्म के साथ काम नहीं किया। उन्हें कभी कॉफी विद करण में नहीं बुलाया गया। सबकी अपनी जर्नी है।
5 of 5
ananya panday
- फोटो : dabboo ratnani
अनन्या अपनी बात रख ही रही होती हैं कि तभी उनके साथ बैठे गली ब्वॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी कहते हैं हां सबकी अपनी अलग जर्नी है। बस फर्क इतना है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है। सिद्धांत की इसी बात ने फैंस का दिल जीत लिया था।