22 मई को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस से लेकर दोस्तों और करीबियों ने जन्मदिन की शुभकामाएं दीं। सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने भी खास अंदाज में उन्हें बधाई दी।
शाहरुख खान की बेटी की बेस्ट फ्रेंड है ये अभिनेत्री, बचपन की तस्वीरों में सुहाना खान संग मस्ती करती आईं नजर
अनन्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुहाना के साथ की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। बचपन की तस्वीरों में दोनों साथ में खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनन्या लेटी हुई हैं और सुहाना उन्हें प्यार से देख रही हैं।
ये तस्वीर कुछ समय पहले की है जब सुहाना अपने दोस्तों के साथ अलीबाग स्थित फार्महाउस पर थीं। तस्वीर के साथ अनन्या ने लिखा- 'दो चीजें मैं सबसे ज्यादा मिस कर रही हूं, एक है बाहर का मौसम और दूसरा सुहाना। 20वें जन्मदिन की शुभकामनाएं सुहाना लेकिन तुम हमेशा मेरी छोटी बेबी रहोगी।'
A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on
सुहाना खान अभी फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या लाखों में है। वो जब भी कोई तस्वीर साझा करती हैं देखते ही देखते वायरल हो जाती है। करियर की बात करें तो सुहाना की दिलचस्पी अभिनय के क्षेत्र में है। कुछ समय पहले उनकी एक शॉर्ट फिल्म भी आई थी जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई थी।
वहीं बात अनन्या पांडे के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री ने फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा अनन्या 'पति पत्नी और वो' में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्म 'खाली पीली' है जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर हैं।
VIDEO: करण जौहर पर भारी पड़ीं अक्षय की पत्नी ट्विंकल, आमिर- सलमान और शाहरुख के सवाल पर किया पलटवार