अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों हाल ही में रिलीज फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद भी वह लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसी वजह से वह आए दिन कोई न कोई ऐसा बयान दे देती हैं जो चर्चा में आ जाता है। हाल ही में अनन्या ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया। अनन्या का यह बयान उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा है।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या फिल्म की स्टारकास्ट के साथ एक निजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंची थीं। इसी दौरान अनन्या ने यह बात बताई। अनन्या ने इंटरव्यू के दौरान कहा- 'सिर्फ एक को छोड़कर मेरी किसी भी एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ दोस्ती नहीं हैं। वो भी इसलिए क्योंकि मुझे कुछ सवालों के जवाब चाहिए। उसने मुझे ब्लॉक कर दिया है। मैं अभी तक जवाब का इंतजार कर रही हूं।'
3 of 5
बिग बॉस में अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले अनन्या ने सलमान खान के बारे में ऐसी बात कह दी थी जो सोशल मीडिया पर छाई रही। अनन्या ने यह बात कोइमोइ वेबसाइट को इंटरव्यू में कही थी। इस इंटरव्यू में अनन्या से पूछा गया था 'किसे वह 'पति' और 'वो' बनाना चाहेंगी?' जवाब में अभिनेत्री ने कहा- 'सलमान को वह अपना 'पति' बनाना चाहती हैं। सलमान जुड़वा में थे इसलिए वह उन्हें वो 'भी' बनाना चाहती हैं।'
4 of 5
अनन्या पांडे, चंकी पांडे
- फोटो : Social Media
दिलचस्प बात यह है कि सलमान और अनन्या की उम्र में काफी अंतर है। सलमान 53 के हैं जबकि अनन्या 21 की। यानी कि अनन्या सलमान से उम्र में 32 साल छोटी हैं। आपको बता दें, अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी हैं और 'पति पत्नी और वो' उनकी दूसरी फिल्म है। अनन्या ने बॉलीवुड में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म से डेब्यू किया था।
5 of 5
Pati Patni Aur Woh
- फोटो : social media
'पति पत्नी और वो' फिल्म की बात करें तो कार्तिक और अनन्या के अलावा इसमें भूमि पेडनेकर भी हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो छह दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन मुदासिर अजीज ने किया है। इस फिल्म में पहली बार यह तीनों कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं।
पूजा भट्ट ने आलिया को दिया जवाब, बोलीं- आपके अंदर हमारे परिवार का ये जीन नहीं है