अनन्या पांडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अनन्या अपनी फिल्मों का चुनाव भी काफी अलग करती हैं। अभिनेत्री का कहना है कि वह किसी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पर फोकस करती हैं और कंटेंट को ही तवज्जो देती हैं। अब हाल ही में, अनन्या ने बताया है कि उन्होंने इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें यह भूमिका नहीं मिली। आइए जानते हैं क्यों?
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
ऑडिशन नहीं कर पाईं पास
हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में अनन्या से पूछा गया कि वह किस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं? इस पर अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं और फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। हालांकि, वह ऑडिशन पास नहीं कर पाईं और इस भूमिका से हाथ धो बैठीं।
Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' की री-रिलीज को लेकर उत्साहित हैं अमीषा पटेल, फिल्म के सीक्वल पर कही यह बात
3 of 5
अंग्रेजी मीडियम
- फोटो : एक्स @rp3sgh
यह है फिल्म की कहानी
राधिका मदान और इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। यह साल 2017 की फिल्म हिंदी मीडियम की ही अगली कड़ी थी। फिल्म में इरफान खान ने मिठाई की दुकान के मालिक चंपक बंसल की भूमिका निभाई थी, जो अपनी बेटी को लंदन में पढ़ाने का प्रयास करता है। हालांकि, वह बेटी के विदेश जाने के पक्ष में नहीं होता है।
Dipika Kakar: कुकिंग शो पर रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, ट्रोल कर यूजर्स बोले- ड्रामा शुरू, 4 साल बाद कर रहीं कमबैक
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
डेटिंग अफवाहों को लेकर बटोरीं सुर्खियां
बात करें अनन्या पांडे की तो पिछले साल अनन्या पांडे ने पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में साथ देखे जाने के बाद इस जोड़ी ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दी।
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं अनन्या
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या आखिरी बार कंट्रोल में नजर आई थीं। वह लक्ष्य के साथ 'चांद मेरा दिल' पर भी काम कर रही हैं , जिसका पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस इस फिल्म का निर्माण कर रही है।