हिंदी सिनेमा में सहायक कलाकारों के अच्छे दिन लौट रहे हैं। फिल्म बधाई हो में नीना गुप्ता और गजराज राव के साथ आयुष्मान खुराना की बनी बॉन्डिंग उनकी अगली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में फिर से दिखने जा रही है।
2 of 5
aparshakti khurana
- फोटो : social media
वहीं, उनके भाई अपराशक्ति खुराना की केमिस्ट्री तेजी से चोटी के सितारों की लिस्ट में शामिल होने की तरफ बढ़ रहे कार्तिक आर्यन के साथ रंग जमा रही है। कार्तिक और अपारशक्ति की जोड़ी जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाली है।
3 of 5
Aparshakti Khurana
- फोटो : social media
अपारशक्ति खुराना हाल के दिनों हिंदी सिनेमा में कॉमेडी का नया चेहरा बनकर उभरे हैं। दंगल, बदरीनाथ की दुल्हनिया और स्त्री जैसी फिल्मों के बाद अपारशक्ति ने फिल्म लुकाछुपी में भी अपनी हास्यकला का जलवा दिखाया। और अब वह नजर आएंगे टी सीरीज की ही एक और फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ।
4 of 5
पति पत्नी और वो की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
यह अगला प्रोजेक्ट संजीव कुमार की 1978 में आई फिल्म पति पत्नी और वो का रीमेक है। फिल्म में आज के समय के यंगस्टर्स के चहेते बन चुके कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। अपारशक्ति कहते हैं, "यह बहुत ही अच्छा है कि मुझे एक बार फिर भूषण कुमार जी के साथ काम करने का मौका मिला है। फिल्म लुका छुपी के बाद मेरे और कार्तिक में भी काफी अच्छी दोस्ती भी बन गई है, इस बार हमारी कैमिस्ट्री पर्दे पर और भी ज्यादा उभर कर आएगी। वहीं फिल्म में अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की मौजूदगी ने फिल्म को और चर्चा में ला दिया है।"
5 of 5
पति पत्नी और वो
- फोटो : instagram
निर्देशक मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के अलावा अनुपम खेर, नवनी परिहार, राजपाल यादव और जॉनी लीवर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।