बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्मों के अलावा भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अनन्या को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस चुना गया है। लेकिन अवॉर्ड समारोह के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि अनन्या फिर सुर्खियों में आ गई हैं। वैसे अवॉर्ड जीतने के दौरान क्या खास हुआ इस बात का खुलासा खुद अनन्या ने ही किया है।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अनन्या की मानें तो जब अवॉर्ड जीतने के बाद विनिंग स्पीच देने के लिए उनसे कहा गया तो उत्साह के कारण सब कुछ भूल गईं। खास बात तो यह है कि एक इंटरव्यू देते समय अनन्या ने कहा था कि, 'मैं पांच साल की उम्र से ही फिल्मों में आना चाहती थी, साथ ही मैं आईने के सामने पानी की बॉटल को माइक बनाकर एक्टिंग भी करती थी।'
इंटरव्यू में अनन्या ने कहा कि, 'जब मैं स्टेज पर गई, तो सबकुछ भूल गई थी। जबकि मैंने इसके लिए कई बार प्रैक्टिस की है। अनन्या ने कहा, 'फिल्मफेयर अवॉर्ड को अपने नाम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।' बातचीत में अनन्या ने आगे बताया कि घर पहुंचने के बाद ही अपनी ट्रॉफी अपने माता- पिता को दी। ट्रॉफी को अनन्या के पापा ने लिविंग रूम में रखी है ताकि इसको हर वक्त हर कोई देख सके।
बात अनन्या के फिल्मी करियर की करें तो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद अनन्या, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'पति-पत्नी और वो' में नजर आईं। इस फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद किया और एक बार फिर अनन्या ने वाहवाही लूटी।
5 of 5
Ananya Panday
- फोटो : Instagram
बता दें कि अनन्या जल्द ही तेलुगू अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी। इस फिल्म को हिंदी दर्शकों के लिए भी रिलीज किया जाएगा। फाइटर के अलावा ईशान खट्टर के साथ अनन्या 'खाली पीली' में भी नजर आएंगी।