{"_id":"5c484a75bdec22735d3fa6c9","slug":"amrita-singh-sara-ali-khan-date-choice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली ख़ान की डेट च्वाइस पर पहली बार बोलीं मां अमृता-रुक जाओ, कार्तिक बोले-आने दो-बहुत हुआ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली ख़ान की डेट च्वाइस पर पहली बार बोलीं मां अमृता-रुक जाओ, कार्तिक बोले-आने दो-बहुत हुआ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 23 Jan 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से सारा अली ख़ान ने करण जौहर के टॉक शो में यह कहा है कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं तभी से ये दोनों ऐक्टर्स चर्चा में बने हुए हैं। उसके बाद एक इवेंट पर रणवीर सिंह ने दोनों को मिलवाने की कोशिश की. अब तो कार्तिक आर्यन ने कॉफी डेट के लिए हाँ कर दी है। एक इवेंट के दौरान जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि सारा अली ख़ान से डेट से जुड़ी बात कहाँ तक पहुंची तो उन्होंने कहा, "मैं तो कॉफ़ी डेट के लिए तैयार हूँ. उन्हें बताना है कब और कहाँ. मैने सुना है उनकी मम्मी अमृता सिंह ने कहा है 'रुक जाओ और कार्तिक का रिएक्शन आने दो, बहुत हुआ'. मैं तैयार हूँ। " सारा अपने पिता सैफ़ अली ख़ान के साथ करण जौहर के शो में पहुंची थीं।
2 of 4
sara ali khan
- फोटो : instagram
दोनों हैं १०० करोड़ पार करने वाली फ़िल्मों के एक्टर
जहां सारा अली ख़ान की फ़िल्म 'सिम्बा' ने ख़ूब कमाई की है तो 'प्यार का पंचनामा' जैसी फ़िल्में कर चुके कार्तिक आर्यन भी 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फ़िल्में दे चुके हैं। दोनों ही फ़िल्मों ने 2018 में 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की और कई लोगों को लगता है कि ये अगली पीढ़ी के स्टार होंगे। अब कार्तिक आर्यन 'लुका छुप्पी' में काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ नज़र आ सकती हैं कृति सेनन।
3 of 4
sara ali khan
करीना ने कभी मां बनने की कोशिश नहीं की- सारा अली ख़ान के बिंदास बात करने के तरीक़े ने बहुतों को इंप्रेस किया है. वो जितने भी इंटरव्यू देती हैं, दिल खोलकर बोलती हैं. चाहे वो कार्तिक आर्यन के बारे में अपने दिल की बात हो या करीना के बारे में कुछ कहना चाहती हों. वो कहती हैं कि उन्हें करीना से कोई प्रॉब्लम नहीं है। सारा अली ख़ान ने कहा कि करीना ने कभी मां बनने की कोशिश नहीं की। सारा अली ख़ान ने कहा, "मेरे पिताजी ने हमारे साथ ज़बरदस्ती नहीं की है और मेरी मां अमृता सिंह ने हमें बताया है कि वो ही मेरी मां हैं. साथ ही अगर करीना की बात है, अगर आपकी वजह से मेरे पिता ख़ुश हैं तो मैं खुश। "
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sara ali khan kedarnath
- फोटो : instagram
सारा कहती हैं, "वैसे तो करीना हर चीज़ बहुत अच्छे से करती हैं, लेकिन जो एक चीज़ मैं उनसे सीखना चाहती हूँ, वो है बैलेंस इन लाइफ़, इंशाअल्लाह एक दिन मैं ये ज़रूर सीखूंगी उनसे."बचपन में सारा एक किरदार की फ़ैन थीं. वो था 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' में करीना कपूर का किरदार 'पू'। सारा ने दूर-दूर तक नहीं सोचा था कि एक दिन उनकी पसंदीदा 'पू' उनके पापा की दूसरी बीवी बनेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।