बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव नंवबर 2020 में एक प्यारे से बेटे वीर की मां बनी थीं। अभी तक करियर और शादी की जिम्मेदारियां निभा रहीं अमृता पिछले कुछ महीनों से मां होने की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। अमृता अपने परिवार को समय देने के लिए फिल्मों से भी दूर हैं। जहां बहुत सी अभिनेत्रियां बच्चों का ख्याल रखने के लिए नैनी का सहारा लेती हैं तो वहीं अमृता अपने पति के साथ मिलकर खुद अपने बेटे का ख्याल रखती हैं।
2 of 5
अमृता राव और आरजे अनमोल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में अमृता ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि अगर वो चाहें तो उनके बेटे का ख्याल रखने के लिए स्टॉफ की लाइन लगवा सकती है, लेकिन उन्होंने उसके लिए एक नैनी तक नहीं रखी है। अमृता ने कहा कि, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसी मां बनूंगी जो हर समय एक्टिव रहे। अगर मैं चाहती तो अपने बच्चे का ख्याल रखने के लिए लोगों की लाइन लगवा देती, लेकिन मैंने एक नैनी तक का इंतजाम नहीं किया'।
आगे अमृता ने कहा कि, 'शुक्र है कि मेरा और अनमोल का काम ऐसा है कि हम सारी चीजें व्यवस्थित तरीके से कर पा रहे हैं। हम बच्चे के नैपी बदलने से लेकर उसकी मालिश करने और नहलाने तक का सारा काम खुद ही करते हैं'। अमृता का कहना है कि अपने बेटे का ऐसा ख्याल रखना बेहद ही खूबसूरत एहसास है जिसे वो जी रही हैं।
4 of 5
अमृता राव, आरजे अनमोल
- फोटो : Instagram
अनमोल के बारे में बात करते हुए अमृता ने कहा कि, 'मेरे पति कहते हैं कि वीर को जन्म देने के बाद से मैं और भी ज्यादा हॉट हो गई हूं। मुझे लगता है कि हर औरत को बच्चे को जन्म देने के बाद हॉट लगना चाहिए। मै हर रोज अपने बेटे को देखती हूं और सोचती हूं कि क्या ये सच में हैं? बच्चों का जिंदगी में होना आपको अनुशासन भी सिखाता है। मातृत्व कई सारी भावनाओं से भरा होता है। इसमें प्यार, थकान, चिढ़ना, खुशी सब कुछ शामिल होता है'।
5 of 5
अमृता राव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरी कई हस्तियों की तरह अमृता ने भी कोरोना महामारी के दौरान अपने बेटे को जन्म दिया। इस पर बात करते हुए अमृता ने कहा कि, 'साल 2020 की माओं के पास अपने बच्चों को सुनाने के लिए बहुत सी कहानियां होंगी। साल 2020 की प्रेग्नेंसी में मैं बाहर के खाने से दूर थी और मैंने मां के हाथ के बने खाने खाए। मैं मानसिक रूप से ज्यादा निश्चिंत थी। वर्कफ्रंट की बात करें को अमृता ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक लिया था। इसके बाद फिल्म 'ठाकरे' से उन्होंने पर्दे पर कमबैक किया था।