बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी का पोता वर्धन पुरी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है । वर्धन अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं । वर्धन फिल्म प्रोड्यूसर जयंतीलाल गाडा की फिल्म से डेब्यू करेंगे । यह एक रोमांटिक थ्रिलर होगी ।
अमरीश पुरी के पोते की बॉलीवुड में होने जा रही एंट्री, रणबीर कपूर के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा
एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में वर्धन ने कहा, 'मैं एक पीरियड ड्रामा फिल्म के साथ डेब्यू करना चाहता था लेकिन किसी कारणवश ये नहीं हो पाया । फिर जयंती भाई ने मुझे दूसरी फिल्म ऑफर की और मुझे कहानी पसंद आई। मैंने तुरंत हां बोल दी ।'
A post shared by Vardhan Puri (@vardhanpuri02) on
वर्धन अपने दादा के गुरु और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर सत्यदेव दुबे से ट्रेनिंग ले रहे हैं । वर्धन कहते हैं, 'मुझे लिखने और डायरेक्शन का भी शौक है लेकिन एक्टिंग मेरा पहला प्यार है । दुबे जी ने मुझे बैकस्टेज का काम दिया । मैं कास्ट और क्रू को चाय पिलाता था और स्टेज साफ करता था ।'
A post shared by Vardhan Puri (@vardhanpuri02) on
'कुछ समय बाद मुझे छोटे-मोटे रोल मिलने लगे । मुझे लीड रोल करने का भी मौका मिला ।' वर्धन चार्ली चैपलिन, किशोर कुमार और अमरीश पुरी के फैन हैं । वर्धन अपने दादा को अपना पहला गुरु मानते हैं । वो कहते हैं, 'मेरे लिए दादू भगवान की तरह हैं जिन्हें मैं पूजता हूं ।'