इस हफ्ते ओटीटी पर जहां हिंदी सिनेमा की दो चर्चित फिल्मों ‘भुज – द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘शेरशाह’ के सितारे सीधे मुकाबले के लिए कमर कस रह हैं, एक पंजाबी फिल्म ने भी इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की पूरी तैयारी कर रखी है। ये पंजाबी फिल्म ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, इस लिहाज से शुरुआती बढ़त भी इसी के खाते में जमा होती दिख रही है। सोने पर सुहागा ये है कि एमी विर्क और सोनम बाजवा स्टारर ये फिल्म दोनों की चौथी फिल्म है और इससे पहले दोनों हिट की हैट्रिक लगा चुके हैं।
पिछले साल मार्च में महामारी शुरू होने के बाद से सिनेमाघरों की हालत लगातार पतली होती गई है। कोरोना की पहली लहर के बाद सिनेमाघर थोड़े समय के लिए बीच में खुले भी थे लेकिन फिर दूसरी लहर के कारण इन्हें फिर से बंद करना पड़ा। अब देश के अधिकतर राज्यों में सीमित क्षमता के साथ सिनेमाघर फिर से खोलने का फैसला हो चुका है और ऐसा लगता है कि चीजें आगे की दिशा में फिल्म इंडस्ट्री के हक में बदलने वाली है।
2 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी स्टारर ‘बेलबॉटम’ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और उससे पहले कोई डेढ़ साल बाद एक पंजाबी फिल्म भी बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म का नाम है ‘पुवाड़ा’।
3 of 5
पुवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पुवाड़ा एक पंजाबी शब्द है जिसका अर्थ है पंगा या झगड़ा। ट्रेलर देखने के बाद कोई भी देख सकता है कि ये पुवाड़ा कॉमेडी, मनोरंजन, रोमांस का कॉकटेल है। इस बारे में एमी कहते हैं, "फिल्म ‘पुवाड़ा’ दो घंटे के लिए अपनी सारी चिंताओं को भूल जाने और सिनेमाघरों में हंसी-मज़ाक का मजा लेने के लिए एकदम सही मौका है।" एमी और सोनम की यह चौथी फिल्म है और हर बार जब वे स्क्रीन पर आए हैं तो उन्होंने एक के बाद एक हिट दी हैं।
4 of 5
सोनम बाजवा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘पुवाड़ा’ के बारे में इसकी हीरोइन सोनम बाजवा कहती हैं कि, “हमारी केमिस्ट्री नेचुरल है और स्क्रीन पर जादू चलाती है। हमारी पहली फिल्म से ही एमी और मुझे एक दूसरे के साथ हमेशा से सहज सहजता मिली है और यही दर्शकों को पसंद है।”
5 of 5
पुवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एमी विर्क और सोनम बाजवा की इस रोमांटिक जोड़ी में ट्वीस्ट यानी कि पुवाड़ा तब होता है जब एमी का किरदार अप्रत्याशित रूप से शादी से पीछे हट जाता है और उसके बाद उनके और उनके परिवारों के बीच झगड़े शुरू हो जाते हैं। जब मुख्य जोड़ी से पूछा गया कि वास्तव में इस परेशानी का कारण क्या है तो दोनों ने एक साथ कहा, "यह सरप्राइज है जिसका राज स्क्रीन पर ही खुलेगा।"