{"_id":"593244754f1c1b7508bdd215","slug":"amitabh-bachchn-and-jaya-bachchan-marriage-aniversary-special-when-the-couple-start-live-separately","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब टूटा था अमिताभ और जया के प्यार का 'सिलसिला', अलग रहने को हुए थे मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब टूटा था अमिताभ और जया के प्यार का 'सिलसिला', अलग रहने को हुए थे मजबूर
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sat, 03 Jun 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड का बच्चन परिवार पूरी इंडस्ट्री में एक मिसाल के तौर पर जाना जाता है। अगर इस परिवार में दरार की कोई बात सुनाई पड़ती है तो शायद ही कोई इस बात पर यकीन करता हो। लेकिन एक समय ऐसे भी था कि बच्चन परिवार लोगों की जबान पर चर्चा का विषय बना हुआ था।
एक इंटरव्यू के दौरान अमर सिंह ने खुलासा किया था कि बच्चन परिवार के हर झगड़े के पीछे लोग मेरा हाथ होने का आरोप लगाते हैं। जबकि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन तब से अलग रहते हैं जब वो उनसे मिले भी नहीं थे। अमर सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि अमिताभ और जया में से एक जलसा में रहता है तो एक प्रतीक्षा में रहता है। इतना ही नहीं उन्होंने जया और ऐश्वर्या के बिगड़े रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया।
ये पहली बार नहीं था जब अमर सिंह ने बच्चन परिवार के बारे में ऐसी कोई बात कही हो। इससे पहले भी अमर सिंह ने बच्चन परिवार को लेकर कई चौंकानेवाले खुलासे किए थे।
ये पहली बार नहीं था जब अमर सिंह ने बच्चन परिवार के बारे में ऐसी कोई बात कही हो। इससे पहले भी अमर सिंह ने बच्चन परिवार को लेकर कई चौंकानेवाले खुलासे किए थे।
कुछ समय पहले जब देश में मीट बैन को लेकर विवाद चल रहा था तब अमर सिंह ने कहा था की जया बच्चन भी मांसाहारी हैं और वो विदेश में जाकर पोर्क खाती हैं। लेकिन सबसे अजीब बात ये है कि इन तमाम विवादों पर जया और अमिताभ ने कभी खुलकर कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
a
आपको बता दें कि अमिताभ और जया बच्चन की लव स्टोरी अपने आप में एक मिसाल है। फिल्म 'जंजीर' के बाद से ही दोनों की प्यार की कहानी शुरू हो गई थी और ये शादी पर जाकर खत्म हुई। हालांकि अमिताभ बच्चन जया के साथ शादी से पहले कुछ वक्त बिताना चाहते थे पर पिता का कहना मानते हुए उन्होंने जया से जल्द से जल्द शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच कई झगड़े होते रहे हैं।
ये सच है कि दोनों ने लोगों के सामने भले ही इसे न दिखाया हो पर दोनों के बीच मनमुटाव हमेशा चलता रहा है।
ये सच है कि दोनों ने लोगों के सामने भले ही इसे न दिखाया हो पर दोनों के बीच मनमुटाव हमेशा चलता रहा है।
विज्ञापन
ये पहली बार नहीं है जब अमर सिंह ने दावा किया है कि अमिताभ और जया बच्चन के बीच मनमुटाव चल रहा है और इसके चलते ये दोनों अलग रहते हैं। इससे पहले भी अमिताभ और जया के बीच कई विवाद सामने आए हैं। अमिताभ बच्चन ने साल 1976 में अपनी को स्टार रेखा के साथ फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग शुरू की थी। उस समय उन दोनों की प्यार की कहानी जंगल में आग की तरह फैल गई थी। सूत्रों की मानें तो रेखा और अमिताभ अपने एक दोस्त के घर में लगातार मिलते थे।
खबर तो यहां तक आई कि दोनों ने छिपकर शादी कर ली है। इस बात को और बढ़ावा देने के लिए ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रेखा माथे पर सिंदूर लगाकर पहुंची थीं। अमिताभ, जया और रेखा की असल जिंदगी भी उनकी फिल्म सिलसिला की तरह हो गई थी।