वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से इस समय पूरा देश त्रस्त है। लॉकडाउन के चलते व्यापार बंद हो गया है। देश की जनता को किसी प्रकार की मुश्किल न हो इसलिए सरकार के साथ कई और लोग भी आगे आकर मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी रोजाना 2000 खाने के पैकेट्स का वितरण कर रहे हैं।
अमिताभ ने शुरू की जरूरतमंदों की मदद और फेक न्यूज फैला रहे हैं सेलेब्स, पांच खबरें
कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। सरकार की तरफ लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की जा रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए भी कहा जा रहा है। लोग इसका किस तरह से पालन कर रहे हैं इसका एक उदाहरण मुस्लिम समाज के त्यौहार शब-ए-बरात पर देखने को मिला। गुरुवार को इबादत और फजीलत की रात शब-ए-बारात थी।
'शब-ए-बरात' पर मुस्लिम समाज ने किया लॉकडाउन का पालन, तो सलमान खान ने की जमकर तारीफ
तेलुगू इंडस्ट्री में काम करने वाली टीवी एंकर और एक्ट्रेस विश्वशांति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अभिनेत्री का शव पुलिस को उनके हैदराबाद वाले घर में मिला। विश्वशांति यहां एल्लारेड्डी गुड़ा इंजीनियर्स कॉलोनी में रहती थीं। अभिनेत्री की मौत की खबर लगते इलाके में सनसनी फैल गई।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली टीवी अभिनेत्री की लाश, दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस
बॉलीवुड में मीटू अभियान शुरू होने के बाद कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई ज्यादतियों का खुलासा किया। ऐसा होते ही कई मशहूर हस्तियों पर आरोप लगे, जिसके चलते कई उन्हें फिल्मों से निकाल दिया गया। इस अभियान का ऐसा असर हुआ कि अब बिना डरे फिल्म जगत से जुड़ी महिलाएं अपनी बात खुलकर सामने रखने लगी हैं।
कास्टिंग काउच पर फिल्म अभिनेत्री का खुलासा, बोलीं- कॉम्प्रोमाइज के बदले तीन गुना पैसों का मिला था ऑफर
घरों में सीमित आम नागरिकों तक सोशल मीडिया से ढेरों अपुष्ट और गलत सूचनाएं पहुंच रही हैं। मुश्किलें तब और बढ़ जाती हैं जब फिल्म कलाकार और सेलिब्रिटीज भी ऐसी ही कोई सूचना साझा करते हैं। हजारों-लाखों आम नागरिक उसे आधिकारिक और सत्य मान लेते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और मोहनलाल जैसे कलाकारों ने कई गलत सूचनाएं व खबरें साझा की थीं। ऑल्टन्यूज के प्रतीक सिन्हा ने बताया कि लोग सेलिब्रिटीज को पूजते हैं, जब यही बड़े नाम वाले गलत सूचनाएं साझा करते हैं तो यह बेहद घातक हो जाता है। खासतौर से मौजूदा समय में, जहां गलत सूचनाओं की वजह से लोगों की जान तक जा रही है।
फेक न्यूज शेयर कर लोगों में बेचैनी पैदा कर रहे हैं सेलिब्रिटी, लिस्ट में अमिताभ और रजनीकांत का भी नाम