अक्षय कुमार की फिल्म 'पैड मैन' में
अमिताभ बच्चन अहम रोल में नजर आएंगे। अमिताभ ने इस रोल के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। अक्षय कुमार,
सोनम कपूर और अमिताभ बच्चन आईआईटी दिल्ली में फिल्म की शूटिंग करते नजर आए जिसकी तस्वीरें उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।
2 of 6
अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन
फिल्म में अमिताभ के रोल का खुलासा तो हालांकि अभी तक नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि ये रोल काफी अहम है। इस तस्वीर में अक्षय और अमिताभ को देख कर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है।
ये भी पढ़ें- दोस्तों के साथ मूवी डेट पर नजर आए अक्षय कुमार के बेटे, देखिए तस्वीरें
सोनम कपूर ने फिल्म में अक्षय की पत्नी का रोल निभाया है। उन्होंने भी कल अमिताभ के साथ अपने सीन शूट किए।
फिल्म को आर बाल्की डायरेक्ट कर रहे हैं। आर बाल्की और अमिताभ 'पा' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- मां के पागल होने पर आश्रम में रहा ये सुपरस्टार, मौत के बाद श्मशान से गायब हो गया था शव
अक्षय इस दौरान फिल्म के लुक में नजर आए। वह साफारी सूट पहन कर स्टेज पर स्पीच दे रहे थे।