फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor Twitter Spat With Abhay Deol On Fairness Cream, Later Delete Tweets

ट्विटर पर अभय देओल से भिड़ीं बैठीं सोनम, फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन पर दिया जवाब

Thu, 13 Apr 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 13 Apr 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Twitter Spat With Abhay Deol On Fairness Cream, Later Delete Tweets
अभय देओल, सोनम कपूर
अभय देओल ने हाल ही में फेयरनेस क्रीम के विज्ञापनों में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के अभिनय करने को लेकर निशाना साधा था और फिल्मी सितारों का गोरे रंग को बढ़ावा देना गलत बताया था। उन्होंने सोनम, दीपिका से लेकर शाहरुख और जॉन तक को नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन


किसी भी एक्टर की तरफ से अभय के पोस्ट पर कोई टिप्पणी नहीं आई लेकिन लगता है फिल्म 'रांझना' में उनकी को-स्टार रहीं सोनम को उनकी बात का काफी बुरा लग गया। सोनम ने इसका गुस्सा ट्विटर पर जमकर निकाला। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'इसके लिए शुक्रिया अभय। मैंने ये एड दस साल पहले शूट किया था और तब मुझे इसके असर का पता नहीं था। इसको सामने लाने के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन


यहां तक तो सोनम ने समझदारी वाली बात कही लेकिन फिर उन्होंने ऐसी बात कह डाली जिसका अफसोस उन्हें बाद में जरूर हुआ। सोनम ने अभय की कजिन ईशा की एक तस्वीर ट्विटर पोस्ट की जिसमें वो फेयरनेस क्रीम का एड कर रही हैं। सोनम ने ये तस्वीर डालते हुए लिखा, 'मैं आपके विचारों से सहमत हूं लेकिन इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख पर साधा निशाना, कहा- गोरेपन को देते है बढ़ावा


सोनम को शायद लगा होगा कि अभय अपनी बहन की तस्वीर देख कर उनसे माफी मांग लेंगे या अपनी बात वापल ले लेंगे लेकिन अभय ने ऐसा कुछ नहीं किया। अभय ने सोनम द्वारा किए हुए पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि ये भी उतना ही गलत है और उनके विचार जानने के लिए वो उनका पोस्ट पढ़ सकती हैं।

अभय के जवाब के बाद उन्होंने अपने दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए। शायद उन्हें अपनी बेवकूफी का अंदाजा हो गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed