जनता कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए लोग अपने-अपने घरों में बैठे हैं। तमाम छोटे बड़े शहरों की सड़कें खाली पड़ी हैं। जनता कर्फ्यू का बॉलीवुड सेलेब्स ने भी समर्थन किया है। इस बीच अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर मुंबई के मरीन ड्राइव का हाल बयां किया है। बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है साथ ही ये भी लिखा है कि 'मैं अपने छत पे खड़ा ताली बजाऊंगा, घंटी, शंख बजाऊंगा, उन सब के लिए जो अपनी परवाह ना करके, हम सब को सुरक्षित रखते हैं।
2 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है- 'मरीन ड्राइव, मुंबई में आज की सुबह। यही होता है असली राष्ट्रीय अनुशासन का अर्थ। जय हिंद। बिग बी ने इसके साथ #JanataCurfew #IndiaFightsCorona #Covid19 जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल भी किया। अमिताभ बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें सड़के खाली नजर आ रही हैं। दूर दूर तक कोई इंसान नजर नहीं आ रहा।'
3 of 4
amitabh bachchan
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर अमिताभ आज काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह अपने फैंस द्वारा शेयर की गई जनता कर्फ्यू के दौरान की तस्वीरों को भी रीट्वीट किया है। बता दें अमिताभ बच्चन ने कहा था कि वह रविवार को जनता कर्फ्यू में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे ऐसे लोगों को सम्मान देंगे जो स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
4 of 4
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ ने ट्वीट किया था, 'कल सारा देश जनता कर्फ्यू में रहेगा, मैं इसे मान्यता दूंगा और 22 मार्च को शाम 5 बजे अपने खिड़की, दरके, बालकनी और छत पर खड़े होकर ताली, घंटी और शंख बजाकर उन सबका सम्मान करूंगा जो निस्वार्थ कठिन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण सेवाओं को पूरा करने में कार्यरत हैं।' बता दें जनता कर्फ्यू के तहत पीएम मोदी ने देश की जनता से रविवार सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक घर से ना निकलने की अपील की है।