अमिताभ बच्चन ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तो सक्रिय रहते ही हैं साथ ही वो अपने ब्लॉग पर भी लगातार लिखते रहते हैं। अपनी दिनचर्या हो या कोई खास मौका अमिताभ अपने अनुभव प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। बीते दिनों मुंबई में भारी बारिश हुई जिसके चलते उनके बंगले 'प्रतीक्षा' में लगा हुआ गुलमोहर का पेड़ उखड़कर गिर गया। अमिताभ के घर में लगा ये गुलमोहर का पेड़ करीब 44 साल पुराना था। अमिताभ ने इससे जुड़ी अपनी कई यादें साझा की हैं।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ लिखते हैं कि 'साल 1976, हम पहली बार इस घर में आए जिसे इस पीढ़ी ने कभी खरीदा और बनाया था और अपना खुद का नाम दिया था। लॉन के बीच में यहां महज कुछ इंच ऊंचा एक पौधा लगाया। इस घर में उन्हें पौधा लगाने की प्रेरणा मिली, जहां वो चाहते थे।'
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने घर का नाम 'प्रतीक्षा' रखने की वजह भी बताई। वो लिखते हैं कि 'हमने बाबू जी और मां को अपने साथ रहने के लिए कहा। बाबू जी ने घर को देखा और इसका नाम दिया प्रतीक्षा। यह उनकी एक रचना की पंक्ति से आया है, ''स्वागत सबके लिए यहां पर, नहीं किसी के लिए प्रतीक्षा''।
4 of 5
बारिश की वजह से गुलमोहर का पेड़ गिर गया
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलमोहर के पेड़ के पास ही अभिषेक और ऐश्वर्या ने सात फेरे लिए थे। यही नहीं बच्चन परिवार के घर हर साल होलिका दहन, दिवाली सहित अन्य त्योहारों की रस्में इसी पेड़ के आस- पास की जाती रही हैं। अमिताभ लिखते हैं कि 'बच्चे इसके चारों ओर बड़े हुए। जन्मदिन और दूसरे फेस्टिवल पर गुलमोहर के पेड़ को सुंदर तरीके से सजाया गया।'
5 of 5
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने आगे लिखा कि 'बच्चों ने इससे कुछ ही फीट की दूरी पर शादी की और यह उनके ऊपर अभिभावक की तरह था। जब मां बाबूजी का निधन हुआ तब इसकी शाखाएं दुख से झुक गई थीं। उनकी प्रार्थना सभा, 13वें दिन शोक की छाया थी।'
सुशांत सिंह राजपूत की याद में बहन ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'तुम सबसे पहले हो'