अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से हैं। ट्विटर पर वो अक्सर अपने प्रशंसकों से रूबरू भी होते रहते हैं। इसके अलावा वो अपनी कई तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। इस बार अमिताभ ने जो तस्वीर पोस्ट की है वो बेहद खास है।
अमिताभ बच्चन ने साझा की तीन पीढ़ियों की थ्रोबैक तस्वीर, साथ ही कही ये बात
अमिताभ बच्चन तीन पीढ़ियों के साथ दिख रहे हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा हैं। तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'पिता, बेटा, नाती। कुछ साल पहले। ये हाथ मोड़ने का आइडिया प्लान नहीं किया गया था। बस हो गया।'
Father .. Son .. Grandson .. some years ago .. the folded hands are unplanned .. just happened
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
बता दें कि अगस्त्य नंदा अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बेटे हैं। अगस्त्य सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और उनके फैन फॉलोइंग की बड़ी संख्या है। अगस्त्य की एक बहन नव्या नवेली नंदा हैं।
बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो अपने घर पर बने जिम में वर्कआउट करते नजर आए थे। इस दौरान अमिताभ के साथ अगस्त्य नंदा भी साथ में थे। दोनों के हाथों में डंबल था। अमिताभ खुद ही तस्वीर खींचते दिखे। एनर्जी से भरपूर उनकी ये तस्वीर देखने लायक है। उनके पास खड़े अगस्त्य अपने नाना के साथ हंस रहे हैं।
तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'फाइट, फिट रहने के लिए फाइट, फिट द फाइट, रिफ्लेक्टिव शीशा, इनवर्टेड तस्वीरें और नाती के साथ प्रेरित।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
तमिलनाडु में पिता-पुत्र की पुलिस हिरासत में मौत का मामला, प्रियंका-तापसी के बाद करीना ने कही ये बात