{"_id":"5a76bb824f1c1b410b8b6ea1","slug":"amitabh-bachchan-shared-inside-pics-of-brahmastra-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग से पहले बिग बी ने रणबीर को दिया ऐसा ज्ञान, कुछ ही मिनटों में तस्वीर हो गई वायरल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग से पहले बिग बी ने रणबीर को दिया ऐसा ज्ञान, कुछ ही मिनटों में तस्वीर हो गई वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। लेकिन पूरी टीम इन दिनों फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिससे इस बात का खुलासा हुआ है।
amitabh bachchan
बिग बी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। बच्चन साहब ने लिखा - 'रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी के साथ ब्रह्मास्त्र का लुक टेस्ट..अगले महीने से शूटिंग शुरू होगी..आलिया के साथ..युवा पीढ़ी के साथ काम करनेे का सफर अच्छा रहेगा।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
Amitabh bachchan
इस तस्वीर में अमिताभ रणबीर और अयान को कुछ समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं यह दोनों उनकी बात को काफी गौर से सुन रहे हैं। अमिताभ जहां ट्रैक सूट के साथ टोपी लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं रणबीर काले रंग की शर्ट पहने हुए हैं। हालांकि इस तस्वीर में आलिया नजर नहीं आ रही जिसकी वजह उनकी आने वाली फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग है जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra
कुछ दिन पहले ही आलिया और रणबीर की ट्रेनिंग लेते हुए तस्वीर सामने आई थीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में है तो वहीं मौनी रॉय नकारात्मक भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।