अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वो कई इवेंट और पार्टियों में स्पॉट की जाती रही हैं। श्वेता बच्चन ने अब ऐसा काम किया है जिसे देखकर अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है।
श्वेता बच्चन ने किया ऐसा काम, देखकर इमोशनल हुए अमिताभ, बोले- 'मेरे लिए गर्व का दिन'
श्वेता बच्चन ने हाल ही में मुंबई फैशन वीक में अपना लग्जरी ब्रान्ड लॉन्च किया है। श्वेता की कामयाबी देख अमिताभ बच्चन की आंखें नम हो गईं। इवेंट में पहुंचीं श्वेता बच्चन ने डेनिम जैकेट पहनी थी जिस पर अमिताभ बच्चन का पोट्रेट बना था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में श्वेता को लेकर लिखा कि उनके लिए ये गर्व का दिन है।
अमिताभ लिखते हैं कि 'मेरे लिए यह दिन गर्व का है। जब बच्चे कुछ हासिल करते हैं तो खुशी से आंखें नम हो जाती हैं। जब कोई अपने बलबूते करे और दुनिया उसे देखकर उस पर तालियां बजाएं। लोग काम की सराहना करें तो बहुत अच्छा लगता है। श्वेता मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुमने जो हमें खुशियां दी हैं मैं उसका आभारी रहूंगा।'
इंस्टाग्राम पर अमिताभ ने श्वेता की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में उनकी बचपन की तस्वीर है, दूसरी अभी की है। तस्वीर के साथ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'कब ये ऐसे से ऐसी बन गई पता ही नहीं चला।'
... kab ye aise se aisi ban gayi pata hi nahin chala 💕 love you Mama
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 17 अप्रैल को शूजित सरकार निर्देशित फिल्म 'गुलाबो सिताबो' रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी अहम किरदार में हैं। इसके बाद रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' दस्तक देगी। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी। 'चेहरे' के बाद 8 मई को मराठी निर्देशक नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' दस्तक देगी। इस फिल्म में बिग बी एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। वहीं साल के अंत में 4 दिसंबर को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होगी।
अस्पताल से सामने आई अंगद बेदी की तस्वीर, बेटी के साथ यूं कर रहे मस्ती