महानायक अमिताभ बच्चन की हाल ही में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुई थी। हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में बिग बी के साथ आमिर खान भी नजर आए थे । फिल्म को इतना बड़ा नुकसान होने के बावजूद बिग बी ने ऐसी दरियादिली दिखाई है जिसे देख आप भी वाह-वाह करने लगेंगे ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे और इसके लिए वह उनसे निजी तौर पर मुलाकात करेंगे । साथ ही उन्हें बैंक के पत्र भी सौपेंगे । इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाया था । अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि बिग बी 70 किसानों के लिए मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे । वह उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाएंगे । अमिताभ ने किसानों के ऋण को चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ 'ओटीएस : वन टाइम सेटलमेंट' किया है ।
4 of 5
अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने किसानों को मुंबई आमंत्रित किया है और उनके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक किया है । कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 44 ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता दी थी, जिनके परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान दे दी।
अमिताभ ने इस अनुभव को बहुत संतोषजनक बताया था। अमिताभ का शो 'केबीसी' भी अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है । यह शो 23 नवंबर को खत्म हो जाएगा। पिछले सीजन की तरह ही इस सीजन में भी KBC को अच्छी टीआरपी मिली है। केबीसी लगातार टॉप 10 की लिस्ट में शामिल रहा।